Gmail Account Security Tips: अक्सर लोग Gmail अकाउंट को कई डिवाइस पर लॉग इन कर लेते हैं। इसके कारण डेटा चोरी होने का भी डर रहता है। आपका गूगल अकाउंट कितने डिवाइस में खुला हुआ है और इसे कब लॉगिन किया गया है ये आप आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Advertisement

इन स्टेप्स से करें चेक कहां लॉग इन है आपका अकाउंट

Advertisement
  • Google अकाउंट कहां- कहां लॉगिन है इसे चेक करने के लिए सबसे पहले Gmail पर क्लिक करें। इसके बाद ऊपर के साइड में राइट में अपनी फोटो या Gmail ID पर क्लिक कर दें।
  • इसमें आपको कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे इनमें से Manage your Google Account सेक्शन पर टैप करें। फिर एक नए पेज पर रिडायरेक्ट होने के बाद लिस्ट में Security को सेलेक्ट कर लें।
  • अब आपके सामने पूरी लिस्ट है, आपने कहां- कहां लॉगिन किया इसे चेक कर लॉग आउट कर दें।

इस तरह से भी कर सकते हैं चेक

Advertisement
  • Gmail ID पर लॉगिन करें। फिर पेज के नीचे की ओर स्क्रॉल करें।
  • इसके बाद आपको Last account activity पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी। इसमें "Details" पर क्लिक करें।
  • लॉगिन टाइम और डेट के साथ डिटेल्स चेक करें। इसमें आप जरूरत पड़ने पर लॉग आउट भी कर सकते हैं।

इस तरह आपका जीमेल अकाउंट रहेगा सुरक्षित

Advertisement

अपने जीमेल अकाउंट पर सिक्योरिटी की एडिशनल लेयर लगाने के लिए 2FA को ऑन रखें। 2FA को ऑन रखने से जब भी आप अपने अकाउंट को दूसरे डिवाइस पर लॉगिन करेंगे तो ये आपसे पासवर्ड के अलावा एक और अनुमति मांगेगा। इसके लिए नोटिफिकेशन या मैसेज आपके प्राइमरी डिवाइस पर आएगा।

अगर आप नहीं चाहते कि हर बार आपसे 2FA पासवर्ड मांगा जाएं तो इसके लिए आप डिवाइस को Trusted के रूप में चुन सकते हैं। ट्रस्टेड डिवाइस पर 2FA की जरूरत नहीं होती। ये ऑप्शन भी आपको सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी में मिलेगा।