Housing Property : क्या आप घर खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। जीवन में कोई व्यक्ति 1-2 बार ही घर खरीदने जैसा फैसला करता है। ये ऐसा फैसला नहीं है, जिसे आप हर 2-4 साल में लें और घर बदलें। इसलिए घर खरीदने से पहले हर बात पर विचार कर लेना चाहिए। अच्छी तरह से रिसर्च और जानकारी लेनी चाहिए। जिन चीजों पर आपको विचार करना चाहिए, उनमें से एक है कि आपके लिए तैयार घर (रेडी टू मूव इन) बेहतर रहेगा या फिर वो जो अभी बन रहा है यानी अंडर कंस्ट्रक्शन। ये दो विकल्प आपको कोई भी प्रॉपर्टी डीलर या खास कर बिल्डर पेश कर सकता है। आगे जानिए आपके लिए क्या बेहतर रहेगा।
अंडर कंस्ट्रक्शन घर या फ्लैट वे होते हैं, जो अभी बन रहे हैं। उन्हें बनाकर पूरी तरह तैयार नहीं किया गया है। होता यह है कि बिल्डर मकान बनाने से पहले या बनाते समय ही अपनी बिल्डिंग में फ्लैट बेचने लगते हैं। आप कोई भी बिल्डिंग या मकान तैयार होने से पहले ही उसमें खरीदारी करते हैं।
रेडी टू मूव इन बिल्डिंग या फ्लैट
जैसा कि नाम से जाहिर है कि रेडी टू मूव इन वो प्रॉपर्टी होती है, जो तैयार हो चुकी है और आप इसमें रहने के लिए जा सकते हैं। आम तौर पर ऐसी बिल्डिंग में आप केवल कागजी कार्यवाही पूरी करते हैं। इसके बाद खरीदार जाकर शिफ्ट हो सकता है। रेडी टू मूव इन में आप डायरेक्ट रहने जा सकते हैं, जबकि अंडर कंस्ट्रक्शन में जाने के लिए आपको उसके तैयार होने तक रुकना होगा।
जाहिर सी बात है कि जब आप प्रॉपर्टी खरीदेंगे तो प्राइस पर जरूर करेंगे और पैसा बचाने की सोचेंगे और आप पैसा अंडर कंस्ट्रक्शन में बचा सकते हैं, क्योंकि यह रेडी टू मूव इन के मुकाबले सस्ती होती है। अंडर कंस्ट्रक्शन का दूसरा फायदा ये है कि इसका निर्माण पूरा होते ही आपकी प्रॉपर्टी के दाम बढ़ जाएंगे। अगर आप निवेश के लिए प्रॉपर्टी में पैसा लगा रहे हैं तो यह एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।
अगर आपको तुरंत प्रॉपर्टी की जरूरत नहीं है तो ऐसी प्रॉपर्टी खरीदना बेहतर हो सकता है जो अंडर कंस्ट्रक्शन है। मगर आपको ऐसी प्रॉपर्टी खरीदते समय एक बात यह ध्यान में रखनी है और वो है बिल्डर का रिकॉर्ड जानना। आपके ये चेक करना होगा कि बिल्डर कैसा है, उसका रिकॉर्ड कैसा है, उसकी इमेज कैसी है? उसके प्रॉजेक्ट का ट्रैक रिकॉर्ड आदि जरूर देखें।
रेडी टू मूव इन प्रॉपर्टी उन लोगों के लिए अच्छी बल्कि जरूरी है जो फौरन नये घर में रहना चाहते हैं। रेडी टू मून इन में आपको तुरंत रहने के लिए जगह मिलती है। आपको प्रॉपर्टी पर फौरन कब्जा दे दिया जाता है। पर ध्यान रहे कि इसका रेट अंडर कंस्ट्रक्शन के मुकाबले थोड़ा अधिक हो सकता है। दूसरी बात कि आपके लिए बेस्ट निवेश प्रॉपर्टी टाइप आपके निवेश उद्देश्यों पर निर्भर करेगी। निवेशकों के लिए सबसे अच्छी प्रॉप्रटी वे हैं जो डेवलपिंग क्षेत्रों में हैं जिनमें कैपिटल बेनेफिट हो सकता है। वहीं किराये की इनकम के लिए सबसे अच्छी प्रॉपर्टी वहां होगी जहां पहले से सारी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हों।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग