नई द‍िल्‍ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। इसकी वजह यह है कि इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता। LIC ने लांच की नई योजना, इंसेंटिव भी मिलेगा ये भी पढ़ें

Advertisement

एलआईसी पॉल‍िसी में न‍िवेश करना लोगों की पहली पसंद है। इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है। बता दें कि बीते द‍िन, एलआईसी ने एक नई पॉलिसी लॉन्च की है। यह पॉलिसी काफी फायदे वाली है। तो चल‍िए आपको इस पॉल‍िसी की खास‍ियत के बारे में बता दें।

Advertisement

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदें प्‍लान

एलआईसी ने हाल ही में ग्राहकों के लिए एक खास प्लान शुरू किया था, जिसमें आप सिर्फ एक बार पैसा लगाकर जिंदगी भर कमाई कर सकते हैं। इस खास प्लान का जीवन अक्षय है। जिन भी लोगों को बुढ़ापे में पेंशन की चिंता रहती है उनके लिए ये बेस्ट प्लान है। इस प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। तो चलि‍ए बता दें कि पॉलिसी के जरिए जिंदगी भर कमाई कैसे कर सकते हैं।

जान लें क्या है एलआईसी का ये प्लान

एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम जीवन अक्षय-7 (प्लान नंबर 857) है। यह सिंगल प्रीमियम वाली नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग और पर्सनल एन्युटी स्कीम है। आपके जानकारी के लि‍ए बता दें कि एलआईसी यह पॉलिसी 25 अगस्त, 2020 से शुरू हो चुकी है। पॉलिसी जारी होने के तीन महीने बाद लोन की भी सुविधा मिलती है। मतलब ये कि पॉलिसी होल्डर लोन भी ले सकेंगे।

जानि‍ए कैसे मिलेंगे 19 हजार रुपये महीना

इस पॉलिसी में आप न्यूनतम 1,00,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। तो अगर आप इस पॉलिसी में एकमुश्त 4072000 रुपये का निवेश करते हैं तो हर महीने 19 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। इस प्लान को आप मंथली, 3 महीने, 6 महीने और एक साल की एन्युटी के मोड में खरीद सकते हैं। इसमें ग्राहकों को न्यूनतम 12 हजार रुपए एन्युटी मिल सकती है।

कौन खरीद सकता हैं पॉलिसी

यह प्लान खरीद मूल्य की वापसी के साथ जीवन के लिए तत्काल एन्युटी के विकल्प को छोड़कर 30 वर्ष से 85 वर्ष तक की आयु के लिए उपलब्ध है। पहले वाली स्थिति में यह सौ साल तक के लिए है। वहीं दिव्यांगजन (विकलांग आश्रित) को फायदा पहुंचाने के लिए भी योजना खरीदी जा सकती है। इस पॉलिसी में एक ही परिवार के दो वंशजों, एक ही परिवार के वंशजों (दादा-दादी, माता-पिता, बच्चे, नाती-पोते), पति-पत्नी या भाई-बहन के बीच ज्वाइंट लाइफ एन्युटी ली जा सकती है। पॉलिसी जारी होने के तीन महीने बाद या फ्री-लुक अवधि की समाप्ति के बाद (जो भी बाद में) कभी भी लोन सुविधा उपलब्ध होगी।

क्या होती ही एन्युटी स्कीम
किसी भी एन्युटी स्कीम में निवेश की गई रकम पर ब्याज लगाकर एक तय समय के बाद इनकम मिलती है। इसमें हर महीने इनकम हासिल की जा सकती है। इस तरह, एकमुश्त निवेश के बाद ऐसी योजनाओं में नियमित तौर पर एक निश्चित आय होती रहती है।