लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. 4 जून को तय हो जाएगा कि किसकी सरकार बन रही. फिलहाल एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. हालांकि, तस्वीर मंगलवार को साफ होगी. इसके चलते शेयर बाजार में जोश देखने को मिल सकता है. इससे पहले अडानी ग्रुप के शेयर फोकस में रहे. बाजार में तेजी के अनुमान के चलते अडानी ग्रुप के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई. इससे गौतम अडानी में जोरदार फायदा मिला है, जिनकी नेटवर्थ में जोरदार उछाल है. अब गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं. उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है.
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबार बन गए हैं. उनकी कुल नेटवर्थ 111 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है. इस लिहाज से अडानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल अब तक करीब 27 अरब डॉलर बढ़ी है. जबकि शुक्रवार को करीब 5.5 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई. इसकी वजह अडानी ग्रुप शेयरों में आई जोरदार तेजी रही.
अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियां
- अडानी पावर
- अडानी पोर्ट्स
- अडानी एंटरप्राइसेज
- अडानी टोटल गैस
- अडानी विल्मर
- अडानी ग्रीन एनर्जी
- अडानी एनर्जी सॉल्युशंस
- अंबुजा सीमेंट
- ACC
- NDTV
मुकेश अंबानी भी छूटे पीछे
अमीरों की लिस्ट में RIL के मुखिया मुकेश अंबानी अब 12वें पायदान पर फिसल गए हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 109 अरब डॉलर हो गई है. शुक्रवार को अंबानी की कुल संपत्ति में 76.2 मिलियन डॉलर की बढ़त दर्ज की गई. 2024 में अंबानी की नेटवर्थ में 12.7 अरब डॉलर की ग्रोथ दर्ज की गई है. ब्लूमवर्ग बिलियनर्स इंडेक्स में सबसे ऊपर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं, जिनकी नेटवर्थ 207 अरब डॉलर है.
दुनिया के 10 सबसे अमीर कारोबारी
कारोबारी नेटवर्थ (अरब डॉलर)
बर्नार्ड अरनॉल्ट 207
एलन मस्क 203
जेफ बेजोस 199
मार्क जुकरबर्ग 166
लैरी पेज 153
बिल गेट्स 152
सरगी ब्रिन 145
स्टीव बाल्मर 144
वॉरेन बफेट 137
लैरी एलीसन 132
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!