नई दिल्ली। दो दिन बाद यानी 1 दिसंबर 2020 से देश में कहीं भी पैसा भेजना आसान हो जाएगा। अभी यह सुविधा पूरी तरह से नहीं मिलती है। 1 दिसंबर से चौबीसो घंटे आप घर बैठे पैसे किसी को भी भेज सकेंगे। दरअसर आरबीआई ने अक्टूबर में बैंकों को यह आदेश दिया था कि 1 दिसंबर से इस तरह की सुविधा प्रदान करें। इसी के तहत अब यह सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके बाद देश में कारोबारियों की एक बहुत बड़ी जरूरत पूरी हो जाएगी। वहीं आम आदमी को भी जरूरत पर पैसा भेजना आसान हो जाएगा।
1 दिसंबर से चौबीसों घंटे पैसे ट्रांसफर करने की यह सुविधा रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम यानी आरटीजीएस के माध्यम से मिलेगी। इस सुविधा के तहत पैसा तुरंत ट्रांसफर होता है। एक तो यह सुविधा चौबीसों घंटे मिलेगी वहीं, यह सुविधा पूरी तरह से फ्री भी है। आरबीआई ने 6 जून 2019 को रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) और नेशनल इलेक्ट्रिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) को पूरी तरह से फ्री बना दिया था।
आरबीआई डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातर कदम उठा रहा है। इसी के तहत उसने आरटीजीएस की टाइमिंग को अब चौबीसों घंटे कर दिया है। अभी तक आरटीजीएस की टाइमिंग सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक ही थी। वहीं बैंक हॉलीडे और रविवार को आरटीजीएस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी इस सेवा का इस्तेमाल नहीं हो सकता था।
आरटीजीएस के तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये का ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। यानी लोग 2 लाख रुपये के ऊपर कितना भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
अगर कोई 2 लाख रुपये से कम पैसों का ट्रांसफर करना चाहता है तो वह नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के माध्यम से कर सकता है। आरबीआई ने 16 दिसंबर 2019 से यह सुविधा देश के हर बैंक में लागू कर दी है। इस सुविधा का भी 24 घंटे लाभ उठाया जा सकता है। यह भी एकदम फ्री सुविधा है। एनईएफटी के जरिए किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेजा जा सकता है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक