नई दिल्ली, जुलाई 12। भारत में अभी भी ऐसे परिवार हैं जिनके पास खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस की सुविधा नहीं है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2016 में देश के गरीब परिवार के महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस देने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने 8 करोड़ महिलाओं को फ्री एलपीजी सिलेंडर और कनेक्शन दिया है। यह योजना अब भी जारी है। अगर आपके जानने में कोई इस योजना के लाभ से छूट गया है तो हम आज आपको इस योजना का लाभ लेने के प्रोसेस के बारे में बताएंगे।

Advertisement

हर वर्ग के महिलाओं को मिलती है सुविधा

केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले सरकार की अधिकारिक बेवसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx विजिट कर के उज्वाला योजना के लाभ के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली हर वर्ग के महिलाओं को फ्री एलपीजी सिलेंडर के साथ कनेक्शन उपलब्ध कराती है।

Advertisement
एक ही घर में दो कनेक्शन नहीं दिया जाएगा

एलपीजी योजना में अप्लाई करने के लिए महिला की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। सरकार ने साफ कहा है कि एक ही परिवार के दो महिलाओं को एलपीजी की सुविधा नहीं दी जाएगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सरकार भारत के अधिक से अधिक परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देना चाहती है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी महिला लकड़ी से चूल्हा ना फूंके क्योंकि यह टीबी समेत कई बिमारियों का मुख्य कारण है।

क्या लगेंगे दस्तावेज
  • आधार कार्ड या वोटर कार्ड की जरूरत होगी
  • महिला के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए
  • उज्जवला के लिए केवाईसी कराना जरूरी होता है
  • महिला की बैंक की डिटेल्स
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
ऑनलाइन कैसे करे अप्लाई

https://www.pmuy.gov.in/index.aspx पर विजिट करे.
आपको एक बॉक्स दिखेगा, जिसमें आप इंडेन, एचपी, और भारत गैस में से कोई एक डिस्ट्रीब्यूटर को चुन सकते हैं.
अगले स्टेप में आपको महिला की सारी जरूरी जानकारी भरनी होगी.
सभी जानकारी भरने के बाद आपको सभी डॉक्यूमेंट की फोटो वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
इन सभी प्रोसेस के बाद आपका डॉक्यूमेंट वेरीफाई किया जाएगा।