नई द‍िल्‍ली: जल्‍द ही त्योहार का सीजन शुरू होने वाला है। पहले दूर्गा पूजा फ‍िर दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आप जमकर खरीदारी के मूड में भी आ गए होंगे। अपने बजट के हिसाब से खरीदारी करना एक बड़ी चुनौती होती है। दिवाली के समय सभी लोग सस्ते ऑफर्स की तलाश करते हैं। इतना ही नहीं इस बात का भी भरपूर ख्‍याल रखते है कि ऑफलाइन या ऑनलाइन कहां खरीदारी पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर म‍िल रहा है। Diwali : शुरू कर रहे हैं निवेश, तो ध्यान रखें ये 6 बातें ये भी जरूर पढ़ें

Advertisement

वहीं कुछ लोग तो ऑफर या डिस्काउंट मिलने की वक्त से भी अनावश्यक वस्तुओं को भी खरीद लेते हैं जिसकी जरूरत नहीं है। जिससे बजट ब‍िगड़ जाता है। तो अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो अब इससे बचने की कोशिश करिए। फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले अपना एक बजट तैयार करिए और ऐसे वस्तुओं की खरीदिए करिए जिसकी आपको वाकई में जरूरत हो। आज हम आपको खबर के जर‍िए बताएंगे कि फेस्टिव सीजन के वक्त खरीदारी करते समय किन बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है ताकि आप पैसे की बचा पाएंगे।

Advertisement

अनावश्यक खर्च से बचें

सबसे पहले आप अपनी आय और खर्चों पर ध्यान दें। इससे आप अनावश्यक खर्च से बच पाएंगे। त्योहारी सीजन के दौरान हर तरह की डील पर नजर रखें, इससे आप सस्ते में सामान खरीद पाएंगे। साथ ही कोशिश करें कि शॉपिंग के दौरान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न किया जाए। वहीं दूसरी तरफ खरीदारी के वक्‍त ये मान लीजिये कोई सेल लगी है या किसी कंपनी की ओर से मिल रहे ऑफर का आखिरी दिन है और आप ऐसे समय में शॉपिंग करते हैं तो हो सकता है इससे आपका बजट खराब हो जाए। पहले से समय निकालना और अपनी शॉपिंग कार्ट में चीजों को रखना सबसे अच्छा है ताकि त्योहारी सीजन के दौरान आप एक अच्छी डील ले सकें।

बड़े का की है इमरजेंसी सेव‍िंग

आप इस बात से पूरी तरह अवगत होंगे कि त्योहारी सीजन के दौरान आपके खर्च बढ़ जाते है। ऐसे में आपको पहले से बचत करना शुरू कर देना चाह‍िए। आप इसके लिए एक अलग फंड बना सकते हैं और अपना अतिरिक्त कैश उस फंड में डाल सकते हैं। जरूरत के वक्त ऐसी सी इमरजेंसी सेव‍िंग आपके काम आएगा। इसके साथ ही महंगे गिफ्ट खरीदने के उपयोगी गिफ्ट खरीदें। आज के समय के ह‍िसाब से आप सेल्फ मेड गिफ्ट भी दे सकते हैं। सेल्फ मेड गिफ्ट से लोग आपके प्रयासों और विचारों को बेहतर मानेंगे। इससे आपको त्योहारी सीजन के बजट को कम करने में मदद मिलेगी।

खरीदारी से पहले जांच पड़ताल करें

इस त्‍योहारी सीजन आप खरीदारी के सबसे पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से तुलना जरूर कर लें। ये जरुर चेक कर लें कि कौन की चीजें कहां अच्‍छी और कम कीमत पर मि‍ल रही है। ऐसा इसलिए क्‍योंक‍ि देखा गया है कि कुछ वस्तुओं के लिए आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अच्छे डील मिल सकते हैं, जबकि कुछ में आपको स्थानीय दुकानों से भारी छूट मिल सकती है। ऐसी डील के लिए पहले थोड़ा जांच-पड़ताल करना जरूरी है।