नई दिल्ली: बस कुछ दिनों में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आप जमकर खरीदारी के मूड में भी आ गए होंगे। फेस्टिव सीजन में ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों जगह ही खरीदारी पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर मिल रहा है। लेकिन हमें बारगेन करने का असली मजा केवल ऑफलाइन शॉपिंग में ही आता है। यहां से शॉपिंग करने से हमारी पैसे की भी बचत होती है। कई बार बारगेन कर के हम महंगे चीजों को काफी सस्ते में खरीद पाते है। Diwali में खरीदारी करते वक्त अपनाएं ये तरीका, पैसे की होगी बचत ये भी पढ़ें
बारगेन या मोलभाव करना सबके बस की बात नहीं है। त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों का जमावड़ा लग रहा है। ऐसे में अगर आपको मोलभाव के तरीके नहीं पता है तो यह खबर आपके लिए है, हम आपको बतायेंगे कि खरीदारी के दौरान बारगेन करने के कुछ ऐसे टिप्स, जिनका प्रयोग करके आप कम दाम में अच्छा समान ले सकते हैं।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस त्योहारी सीजन चाहे आप घर खरीदने जा रहे हों या राशन का सामान, कुछ भी खरीदने से पहले आपको होमवर्क करना चाहिए। होमवर्क का मतलब ये है कि इसके लिए आपको मोलभाव करने की रणनीति तैयार करनी होगी। ताकि आप खरीदारी के दौरान नेगोशिएट कर सके। अगर आप नेगोशिएट करने में कामयाब हो जाते है तो काफी फायदा भी हो सकता है। दुकानदार की खामियों को खोजने की कोशिश करें, साथ ही सवालों और उनके मुमकिन जवाबों के साथ भी खुद को तैयार करें।
फेस्टिव सीजन में खरीदारी के वक्त जब आप बारगेन करें तो पूरे कॉन्फिडेंस और मुस्कुराहट के साथ बात करनी चाहिए। अंत में आपको अच्छी डिस्काउंट मिलेगी की नहीं इस बात को सोचे बिना अपनी बातें रखें। कई बार आप ये देखेंगे कि सेल्स पर्सन आपको अपनी बातों से प्रभावित करने की पूरी कोशिश करते है जिससे की अंत में आप प्रभावित भी हो जाते है। ऐसी गलती करने से बचें। जरूरत पड़े तो सेल्स पर्सन को इस बात से भी अवगत करा दें कि दूसरी जगह यहीं सामान आपको सस्ते में मिल रहा है, शायद ऐसे में आपको और ऑफर मिल जाएं।
बारगेन करने के दौरान जल्दबाजी कभी नहीं करें। पहले समझे फिर कुछ जबाब दें। यहां ये नहीं दिखाना कि आप कितना अच्छा बोलते हैं। क्योंकि यहां आपको दुकानदार की बातें सुनने की क्षमता को देखा जाएगा। इसीलिए धैर्य रखें और सुनें कि सामने वाला क्या कह रहा है। इससे आपको फोकस करने मे मदद मिलेगी। इससे दोनों पक्षों में भरोसा भी कायम होता है। इससे सामने बैठे शख्स को ये लगता है कि आप उसे और उसकी बातों को इज्जत दे रहे हैं और जो कुछ आप कह रहे हैं, वह सोच समझकर कह रहे हैं।
- क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जरूर पूछें, क्योंकि आजकल कई बड़े ब्रांड डिजिटल पेमेंट को प्रमोट करने के लिए इन कार्ड के जरिए पेमेंट करने वाले लोगों को अलग से कुछ डिस्काउंट भी देते हैं।
- मोलभाव करने की पावर को बढ़ाने के लिए आपको उस प्रोडक्ट में कमी ढूंढनी होगी, जिससे दुकानदार कीमत घटाने को मजबूर हो जाए। यह कोई स्क्रेच या डेंट हो सकता है, घर के मामले में यह लोकेशन या क्वालिटी हो सकती है।
- खरीदारी करते वक्त इस बात को हमेशा याद रखें कि ऊंचे अधिकारी एक्स्ट्रा छूट दे सकते हैं भले ही सेल्समैन अपनी तरफ से अधिकतम छूट ऑफर कर रहा हो। इसलिए डील होने के बाद एक बार उसके मैनेजर से जरूर बात करें जिसके पास एक्स्ट्रा छूट देने का अधिकार है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान