नई दिल्ली: मौजूदा हालात को देखते हुए किसानों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एक खास स्कीम की पेशकश कर रहा है। यह एसबीआई मल्टी पर्पस गोल्ड लोन स्कीम है। इस स्कीम के जरिए कृषि से जुड़े लोगों को बेहद आकर्षक दरों पर लोन मिल सकता है। इसके तहत कृषि गतिविधियों से संबद्ध कोई भी व्यक्ति बैंक को सोना गिरवीं रख, उस पर कर्ज ले सकता है। एसबीआई मल्टी पर्पस गोल्ड लोन स्कीम के तहत मौजूदा ब्याज दर 7.25% सालाना है। SBI : कार लोन लेना हुआ आसान, ऐसे करें अप्लाई मिलेगी ब्याज दर पर छूट ये भी पढ़ें
एसबीआई की मल्टी पर्पस गोल्ड लोन स्कीम के तहत लोन के लिए आवेदन सिर्फ खेती से जुड़े लोग ही कर सकते हैं। अन्य लोगों को इस स्कीम के तहत लोन नहीं दिया जाएगा। ये लोन लगभग 12 महीने के समय के लिए दिया जाता है। वहीं ग्राहक तीन साल तक अपने सोने के बदले कैश क्रेडिट या ओवर ड्राफ्ट ले सकते हैं। बता दें कि मल्टी पर्पस गोल्ड लोन स्कीम पूरे भारत में एसबीआई की सभी ग्रामीण और अर्धशहरी शाखाओं में उपलब्ध है। स्कीम में लोन प्रक्रिया बेहद आसान और परेशानी रहित है। इस स्कीम के तहत लोन का आवेदन करने पर ग्राहक से कोई हिडेन चार्ज नहीं लिया जाता है।
स्कीम के तहत लोन लेने के लिए ग्राहक को सोने की ज्वैलरी को धरोहर के तौर पर रखना होगा। इसके मूल्य के आधार पर ही आपको कितना तक लोन मिल सकेगा ये तय होगा। सोने की कीमत में बदलाव के साथ ही आपको कितना लोन मिलेगा ये भी निर्धारित होगा। एसबीआई मल्टी पर्पस गोल्ड लोन स्कीम के तहत मौजूदा ब्याज दर 7.25% सालाना है। वहीं मार्जिन बैंक द्वारा समय-समय पर कर्ज के लिए निर्धारित मूल्य (एलटीवी) के अनुसार रहता है।
एसबीआई मल्टी पर्पस गोल्ड लोन स्कीम के तहत लोन को चुकाने के लिए सुविधाजनक रिपेमेंट (पुनर्भुगतान) शिड्यूल है। इस लोन के दो वेरिएंट मांग ऋण (डिमांड लोन) और केसीसी गोल्ड लोन हैं। वहीं दोनों ही वेरिएंट के तहत कर्ज चुकाने की अवधि लोन डिस्बर्समेंट की तारीख से लेकर 12 माह तक रहती है।
लोन लेने के लिए ग्राहक को एप्लीकेशन फार्म भर कर जमा करना होता है। फार्म के साथ ही दो पासपोर्ट साइज की फोटो लगती है। इसके साथ आपको अपना पहचान पत्र लगाना होगा। पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको एड्रेस प्रूफ के तौर पर वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लगाना होगा। साथ में किसान होने का प्रमाण भी लगाना होगा।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका