Fake Aadhaar Card Verification: आधार कार्ड का यूज आजकल हर काम के लिए होता है फिर चाहे वह बैंक अकाउंट खुलवाने का काम हो या फिर किसी सरकारी स्कीम के लिए अप्लाई करना हो। कई लोग सरकारी स्कीम का फायदा उठाने लिए या फिर किसी अन्य काम को करने के लिए फर्जी आधार कार्ड को बनवा लेते हैं।

Advertisement

ऐसे में लोग आपका भी फर्जी आधार बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किस तरह ये पता कर सकते हैं कि जो आधार कार्ड आप यूज क रहे हैं कहीं वह फर्जी तो नहीं है। आप अपने घर पर बैठे-बैठे इसे चेक कर सकते हैं।

Advertisement

ऐसे चेक करें आधार का वेरिकेशन

  • UIDAI ने फर्जी आधार कार्ड की पहचान के लिए कुछ स्टेप्स बताएं जिन्हें आप आसानी से फॉलो करके ये पता कर सकते हैं कि आधार फर्जी है या नहीं।
  • सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको आधार सर्विस सेक्शन में Verify an Aadhaar No. पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आधार नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड एंटर करना होगा।
  • इसके बाद अब Proceed To Verify पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने के साथ ही आपका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा।

अगर को फर्जी आधार का करता है यूज

Advertisement

आप फर्जी आधार कार्ड रखते हैं या इसका कोई भी व्यक्ति यूज करता है तो आपको कानूनी रूप से सजा मिल सकती है। UIDAI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड का उपयोग करता है तो उसे 3 साल की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा।

आधार से जुड़ी शिकायत को ऐसे दर्ज करें

Advertisement

आधार से जुड़ी हुई कोई भी शिकायत दर्ज करने या पूछताछ करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को ध्यान में रखना होगा।

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "About UIDAI" के तहत "Grievances Redressal" पर क्लिक करें।
  • अब "File a complaint" पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए पेज https://resident.uidai.gov.in/file-complaint पर रिडाइरेक्ट किया जाएगा।
  • अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, संपर्क डिटेल्स, नामांकन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
  • जानकारी भरने के बाद "Check Status" पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपनी शिकायत का स्टेटस जानने के लिए नए पेज पर भेज दिया जाएगा।

इस तरह से आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं और इसे ट्रैक भी कर सकते हैं।