EPFO Rules: देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) बनवाने और उसे एक्टिव करने के लिए आपको ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे, न ही किसी कंपनी या एंप्लॉयर पर निर्भर रहना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने तकनीक की मदद से इस प्रक्रिया को न सिर्फ पूरी तरह डिजिटल बना दिया है, बल्कि इतना आसान भी कर दिया है कि कोई भी कर्मचारी इसे खुद मोबाइल से कर सकता है।

Advertisement

EPFO ने अब आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) को अपनाया है, जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से अपना चेहरा स्कैन करके UAN बना और तुरंत एक्टिव कर सकता है। यह नया सिस्टम न सिर्फ सुविधाजनक है, बल्कि गलती और देरी की समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

Advertisement

पहले एंप्लॉयर ही बनाते थे UAN

अभी तक ज्यादातर मामलों में कंपनियां या नियोक्ता ही कर्मचारियों का UAN बनाते थे। इसमें कई बार नाम, मोबाइल नंबर या पिता के नाम में गलतियां हो जाती थीं। कुछ कंपनियां तो कर्मचारियों से UAN की जानकारी भी साझा नहीं करती थीं, जिससे EPFO की सुविधाएं लेने में दिक्कत आती थी। FY 2024-25 में जारी किए गए 1.26 करोड़ UAN में से सिर्फ 35% ही एक्टिव हो पाए।

Advertisement

अब सबकुछ होगा मोबाइल से और खुद के द्वारा EPFO ने अब पूरा प्रोसेस डिजिटल बना दिया है। इसके लिए दो ऐप की जरूरत होगी, UMANG ऐप और AadhaarFaceRD ऐप।

कैसे बनाएं और एक्टिव करें UAN:

फोन में UMANG और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें।

UMANG ऐप में "UAN Allotment and Activation" ऑप्शन चुनें।

आधार नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें।

Advertisement

OTP से वेरिफिकेशन करें।

कैमरा ऑन कर फेस वेरिफिकेशन करें।

चेहरा मिलते ही UAN जनरेट हो जाएगा और SMS से जानकारी मिल जाएगी।

आपका UAN अपने आप एक्टिव हो जाएगा और आप तुरंत e-UAN कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

नए प्रोसेस के फायदे:

100% पहचान का भरोसेमंद वेरिफिकेशन

एंप्लॉयरकी जरूरत खत्म

तुरंत UAN और मोबाइल नंबर वेरिफाई

EPFO सर्विसेज जैसे पासबुक, KYC, क्लेम तुरंत मिलेंगी

Advertisement

गलती और देरी की संभावना कम

पुराने यूजर्स के लिए भी राहत

जिन कर्मचारियों के पास पहले से UAN है लेकिन वो अभी तक एक्टिव नहीं हुआ है, वे भी UMANG ऐप के जरिए फेस वेरिफिकेशन कर उसे चालू कर सकते हैं।

पेंशनर्स के लिए भी जल्द सुविधा

EPFO जल्द ही पेंशनर्स के लिए भी फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा शुरू करेगा। इससे वे घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) जमा कर सकेंगे। इसके लिए "My Bharat" योजना के वॉलंटियर्स उनकी मदद करेंगे।

Advertisement

डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम

EPFO की यह नई पहल डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देती है और कर्मचारियों व पेंशनर्स दोनों के लिए प्रोसेस को आसान और सुरक्षित बनाती है।