नई दिल्ली, जुलाई 26। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में पंजिकरण करने के लिए आपके पास यूएएन नंबर होना जरूरी है। यूएएन का मतलब होता है यूनिवर्सल अकाउंट नंबर। यह एक 12 अंक का नंबर होता है जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सभी पात्र कर्मचारियों को देती है। इस नंबर के साथ सभी कंपनियों का ब्योरा जुड़ता है, जिसमें आप काम करेंगे या किया है। हर कंपनी की अलग-अलग यूनिक मेंबर आईडी होती है, जीसे यूएन नंबर के जरिए पता किया जा सकता है। यूएएन नंबर कर्मचारीयों को अपने ईपीएफ बैलेंस की जांच करने, पैसे निकालने और पीएफ पर लोन के लिए आवेदन में मदद करता है।
अगर आपके पास यूएएन नंबर नहीं है तो आप इसे आसानी से ऑनलाइन जेनरेट कर सकते हैं। इसको जेनेरेट करने का प्रोसेस बहुत आसान है। यूएन नंबर को जेनेरेट करने के लिए आपके पास आपका आधार नंबर होना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि ऑनलाइन खुद से ही यूएन नंबर कैसे जेनेरेट करते हैं।
ईपीएफओ के पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करे।
Direct UAN Allotment by Employees के आप्शन पर क्लिक करें।
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें,फिर कैप्चा भरकर जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
मोबाइल पर मिले ओटीपी को स्क्रीन पर दिख रहे बॉक्स में भरे उसके बाद सबमीट बटन क्लिक करें।
'क्या आप किसी निजी कंपनी/कारखाने/प्रतिष्ठान में काम कर रहे हैं' के विकल्प के लिए 'हां' के विकल्प का चुनाव करें।
ड्रॉप-डाउन सूची से अपनी रोजगार श्रेणी सेलेक्ट करें।
अब ज्वाइनिंग की तारीख डालनी है और पहचान के डॉक्यूमेंट का चयन करें। फिर अपने पहचान पत्र की कॉपी अपलोड करें।
अब अपना आधार नंबर, वर्चुअल आईडी और कैप्चा दर्ज करें।
जनरेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करें।
आपके फोन पर ओटीपी आएगा, इसे उपयुक्त जगह पर भरें।
रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग