PF Settlement; EPF Claim: प्राइवेट कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट के समय पेंशन या जरूरत के समय पीएफ का पैसा ही एक मात्र सहारा होता है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) कर्मचारियों के लिए एक अहम बचत योजना है, जो भविष्य में उनको फाइनेंशियस सेफ्टी देती है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि जब आपको पैसों की जरूरत हो और आप क्लेम करने जाएं तो वह बार-बार रिजेक्ट हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोग घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि अब उनका पैसा फंस गया, लेकिन असल में ऐसा नहीं है और इस तरह की परिस्थित में घबराने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

दरअसल, PF क्लेम रिजेक्ट होना कोई बातों पर निर्भर करता है। इसलिए जब आप पीएफ को क्लेम करने के लिए अप्लाई करें तो पहले से तमाम बातों की जानकारी हासिल कर लें और फिर अप्लाई करें। ऐसा करने पर आपका क्लेम रिजेक्ट नहीं होगा और फटाफट आपके पैसे मिल जाएंगे। चलिए समझते हैं कि पीएफ क्लेम अप्लाई करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखें...

Advertisement

PF क्लेम रिजेक्ट क्यों होता है?

EPFO पोर्टल पर क्लेम रिजेक्ट होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से अधिकांश सामान्य गलतियों के कारण होते हैं -

PF क्लेम रिजेक्ट होने की सबसे बड़ी वजह बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड गलत डालना, नाम में स्पेलिंग मिस्टेक या जन्मतिथि में गड़बड़ी जैसी गलत डिटेल्स होती हैं। तो ऐसी स्थिति में सिस्टम बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के क्लेम को रिजेक्ट कर देता है।

Advertisement

UAN एक्टिव नहीं होना

अगर आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव नहीं है, तो EPFO का सिस्टम क्लेम प्रोसेस ही नहीं करता है। ऐसे में क्लेम अप्लाई करने से पहले जरूर जांच लें कि आपका UAN स्टेटस 'Active' दिखा रहा है या नहीं।

बैलेंस की कमी

अगर आप अपने खाते में मौजूद बैलेंस से अधिक राशि का क्लेम करते हैं, तो सिस्टम अपने आप क्लेम रिजेक्ट कर देता है। इसलिए उतनी ही राश क्लेम करें जितना आपके पीएफ अकाउंट में है।

Advertisement

पैसे निकालने का कारण

EPFO आपको मेडिकल इमरजेंसी, हाउस लोन या रिटायरमेंट जैसी कुछ सीमित परिस्थितियों में ही विड्रॉल की अनुमति देती है।अगर आपकी वजह इन नियमों के अनुरूप नहीं है, तो क्लेम अपने आप खारिज हो जाएगा।

जॉब डिटेल्स में गड़बड़ी

यदि आपकी सर्विस अवधि या नौकरी छोड़ने की तारीख EPFO रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती, तो यह भी रिजेक्शन की वजह बनती है।

Advertisement

तकनीकी खामी (Technical Error)

कई बार EPFO पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आने से भी क्लेम रिजेक्ट हो जाता है,तो यह आपकी गलती नहीं होती, लेकिन क्लेम फिर भी खारिज हो जाता है।

PF क्लेम रिजेक्ट होने पर क्या करें?

अगर आपका क्लेम रिजेक्ट हो गया है तो इन बातों का ध्यान रखें...

रिजेक्शन का कारण को जानें

EPFO पोर्टल पर लॉगिन करें और 'Track Claim Status' ऑप्शन में जाएं। वहां आपके क्लेम रिजेक्शन की पूरी जानकारी दी गई होती है।

Advertisement

गलती को सुधारें

क्लेम के दौरान जो भी गलतियां पहले रह गई हैं उसे ठीक करें। जैसे बैंक डिटेल्स, नाम या जन्मतिथि में गलती है, तो EPFO पोर्टल पर जाकर उसे ठीक करें या फिर जॉब डिटेल्स की गलती है, तो अपने HR विभाग से संपर्क कर ठीक करवाएं।

जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करें

क्लेम को दोबारा सबमिट करने से पहले बैंक पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और फॉर्म-31 (यदि लागू हो) जैसे डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

दोबारा क्लेम सबमिट करें

सभी गलतियों को सुधारने के बाद क्लेम को दोबारा सबमिट करें। इस बार आपके आवेदन के रिजेक्ट होने की संभावना बहुत कम रहेगी। अगर आपको ऑनलाइन कारण समझ नहीं आ रहा या बार-बार क्लेम रिजेक्ट हो रहा है, तो आप सीधे EPFO ऑफिस जा सकते हैं। वहां अधिकारी आपको सटीक कारण बताएंगे और आवश्यक सुधार की प्रक्रिया समझाएंगे। या फिर आप चाहें तो EPFO की हेल्पलाइन या ग्रिवांस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

कई बार क्लेम इसलिए पेंडिंग या रिजेक्ट होता है क्योंकि एम्प्लॉयर की तरफ से वेरिफिकेशन नहीं होता, तो इसलिए उनसे फॉलो-अप करते रहें।