EPF Pension: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने 78 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को राहत देने के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट(जीवन प्रमाण पत्र) को प्राप्त करने का प्रोसेस बेहद आसान बना दिया है। इसके लिए पेंशनभोगी को किसी बैंक, डाकघर या कॉमन सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि हर साल जीवन प्रमाण पत्र घर बैठे ही सब्मिट हो जाता है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Advertisement

EPFO ने इस पेंशनधारकों को दी डीएलसी सर्विस

Advertisement

इफ सर्टिफिकेट जमा कराने में पेंशनर्स को आने वाली तमाम परेशानियों और लगातार मिलने वाली शिकायतों के चलते EPFO ने साल 2015 में अपने पेंशनधारकों के लिए डीएलसी सर्विस मुहैया कराई थी। पेंशनर्स के पास आधार-आधारित बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन सिस्टम के साथ संयुक्त सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने का ऑप्शन है। यह डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) की जब भी जरूरत हो तो पेंशनभोगी और पीडीए दोनों द्वारा इसका उपयोग किया जा सकता है।

Advertisement

पहले होती थी पेशनर्स को ये परेशानी

पहले ईपीएफओ पेशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिसके बाद बैंक वेरिफाइ करते थे. इस प्रक्रिया में पेशनभोगियों को कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था. जिसके बाद अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, पेशनर्स फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी की मदद से घर बैठे जीवित प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।

Advertisement

इस प्रोसेस को कंप्लीट करने के लिए, पेंशनभोगियों को पहले जीवन प्रमाण के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करके उसे खोलना होगा। फिर, उन्हें नए रजिस्ट्रेशन पर जाना होगा और आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, नाम, मोबाइल नंबर और पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जैसी जानकारी भरनी होगी।

जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने का प्रोसेस

Advertisement

ऑनलाइन 'जीवन प्रमाण पत्र' बनाने के प्रोसेस में इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
1. अपने प्रमाण आईडी और ओटीपी का उपयोग करके जीवन प्रमाण ऐप में लॉग इन करें।
2. 'जेनरेट जीवन प्रमाण' विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
3. जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
4. जब आपको ओटीपी प्राप्त हो जाए तो उसे दर्ज करें।
5. अपना पीपीओ नंबर, नाम और संवितरण एजेंसी का नाम दर्ज करें।
6. अपने फिंगरप्रिंट या आईरिस को स्कैन करें और आधार डेटा का उपयोग करके इसे प्रमाणित करें।
इन स्टेप्स को पूरा करने के बाद, जीवन प्रमाण पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, और पेंशनभोगी के मोबाइल नंबर पर एक वेरिफिकेशन मैसेज भेजा जाएगा।

Advertisement

कैसे जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र?

पेंशनभोगी अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र पीडीए(पर्सनल डिजिटल एसिसटेंस) या तो खुद उपस्थित होकर या ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि उन्हें बिना किसी रुकावट के उनकी देय पेंशन मिलती रहे।

डिजिटल टेक के साथ जीवन प्रमाण पत्र बनाने और जमा करने का प्रोसेस आसान हो गई है। इन स्टेप्स का पालन करके, पेंशनभोगी अपने घर बैठे आराम से अपने जीवन प्रमाण पत्र को समय पर जमा करना सुनिश्चित कर सकते हैं।
जीवन प्रमाण पत्र की प्रोसेस के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि रजिट्रेसन के दौरान सभी आवश्यक जानकारी सही तरह से दर्ज करनी चाहिए।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र द्वारा दी जाने वाली सुविधा बुजुर्ग पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें हर साल पीडीए में शारीरिक रूप से जाना चुनौतीपूर्ण लगता है। टेक का उपयोग बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन के माध्यम से सुरक्षा बनाए रखते हुए इस वार्षिक आवश्यकता को आसान बनाता है।