EPF Advance For Marriage: बेटी की शादी के लिए पैसा इक्कठा करना एक पिता के लिए बड़ी जिम्मेदारी की बात होती है। ऐसे में अगर किसी बाप को नौकरी करते वक्त अचानक अपनी बेटी की शादी करनी पड़ जाए तो उसके ऊपर अच्छा खासा खर्च आ जाता है। हालांकि लोग कई बार बच्चों की शादी के लिए दूसरों से कर्ज या उधर नहीं लेना चाहते हैं, ऐसी कंडीशन में आप चाहे तो अपने एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अगर आप किसी से उधार नहीं लेना चाहते हैं तो अपनी बेटी की शादी के लिए प्रोविडेंट फंड अकाउंट से भी पैसे निकाल सकते हैं। हाल ही में किए गए बदलाव के तहत अगर आप गंभीर रूप से बीमार होते हैं, या फिर बच्चों को उच्च शिक्षा दिलानी है या फिर बेटे या बेटी की शादी करनी है तो ऐसे जरूरी स्थितियों में आप अपने प्रोविडेंट फंड अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं।

Advertisement

इस आर्टिकल में हम आपको एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे। ताकि आपको अपनी लाडली बेटी की शादी करते वक्त किसी के सामने पैसों के लिए हाथ न फैलाने की जरूरत न पड़े।

बताते चलें कि अगर आपके साथ साल पूरे हो चुके हैं तो आप एड एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड से एडवांस पैसे भी निकाल सकते हैं। हालांकि ईपीएफ एडवांस क्लेम कुछ खास कंडीशन में ही किया जा सकता है। इसे आप खास तौर पर अपने बच्चों की शादी के लिए ले सकते हैं।

Advertisement

आप अपने ईपीएफ अकाउंट से 50 प्रतिशत तक एडवांस निकाल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने 5 साल तक लगातार नौकरी की है तो आपको ऐप का पैसा निकालने पर किसी भी तरह का टैक्स देने की जरूरत नहीं होती है।

इस तरह करें आवेदन

प्रोविडेंट फंड से एडवांस पैसा निकालने के लिए आपको पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.epfiindia.gov.in पर जाना होगा।

Advertisement

इस वेबसाइट पर आपको सबसे ऊपर कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम का ऑप्शन मिलता है जिस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको www.epfiindia.gov.in/site_en/index.php पर लॉग इन भी करना होगा।

यहां पर आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और पासवर्ड के साथ साइन इन करना होगा।

साइन इन करने के बाद आपको ऑनलाइन सर्विस के टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पीएफ एडवांसनिकालने के लिए अपना फार्म चूज करना होगा। इसके लिए आपको (फॉर्म- 31, 19, 10c और 10d चुनना होगा।

Advertisement

आपको अपने बैंक अकाउंट के आखिरी चार नंबर डालकर वेरीफाई करना होगा।

वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपको प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम का विकल्प मिलेगा।

इसके बाद आपको ड्रॉप डाउन मेन्यू से पीएफ एडवांस यानी फॉर्म 31 का विकल्प चुनना है।

इसके बाद आपको जितने पैसों की जरूरत है वह अमाउंट लिखना होगा। इसके साथ ही पैसे निकालने का कारण के बारे में भी आपको बताना पड़ेगा।

Advertisement

इस प्रक्रिया के बाद आपको अपने चेक की एक स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी और अपना एड्रेस लिखकर भेजना होगा।

इसके बाद आपको आधार कार्ड पर एक ओटीपी मिलेगा जिस पर क्लिक करके आपको मोबाइल नंबर परवन टाइम पासवर्ड मिलेगा।

इस वन टाइम पासवर्ड को सही-सही भर कर फॉर्म जमा कर देने से आपका क्लेम फाइल हो जाएगा।

ऑनलाइन प्रक्रिया हो जाने की वजह से क्लेम फाइल होने के कुछ दिनों के अंदर ही आपका पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।