नयी दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ग्राहकों को कुछ स्थितियों में अपने ईपीएफ खाते में से कुछ पैसा निकालने या ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। हालांकि कभी-कभी लोगों को नौकरी छोड़ने या कंपनी बदलने के बाद अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने या नई कंपनी में ट्रांसफर करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आम तौर पर ये दिक्कतें नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि, पैन / आधार डिटेल आदि में अंतर के कारण सामने आती हैं जो ईपीएफ खाते में मौजूद आईडी दस्तावेजों में दी हुई होती है। यदि आपके सामने ईपीएफ से पैसा निकालने, केवाईसी से संबंधित समस्याओं आदि से जुड़ी कोई समस्या पेश आती है तो ईपीएफओ की एक वेबसाइट (EPF I Grievance Management System) है, जहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इस पोर्टल का उपयोग ईपीएफ खाताधारक, ईपीएफ पेंशनभोगी और एम्प्लोयर्स द्वारा किया जा सकता है। शिकायत दर्ज करने के लिए आपको अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की जरूरत होगी। यदि आप ईपीएस पेंशनभोगी हैं तो आपको पीपीओ नंबर देना होगा।
शिकायत दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले www.epfigms.gov.in पर जाना होगा। फिर इस पोर्टल पर Register Grievance पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना स्टेटस (पीएफ सदस्य, ईपीएस पेंशन आदि) दर्ज करना होगा। यहां ऑप्शन 'Others' का चयन उस स्थिति में किया जा सकता है जब आपके पास अपने एम्प्लोयर का यूएएन या पीपीओ नंबर या स्थापना नंबर न हो। पीएफ संबंधित शिकायत के लिए पीएफ मेम्बर स्टेटस चुनें और फिर अपना यूएएन और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें। इतनी जानकारी दर्ज करने के बाद 'Get Details' पर क्लिक करें। आपकी व्यक्तिगत डिटेल जो यूएएन से जुड़ी हैं सामने आ जाएगी।
पर्सनल डिटेल सामने आने के बाद 'Get OTP' पर क्लिक करें, जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमल पर भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल दर्ज करनी होगी। अगले स्टेप में वो पीएफ नंबर दर्ज करें जिससे संबंध में आपको शिकायत करनी है। आपको एक Pop-Up दिखेगा, जिसमें आपको वो ऑप्शन चुनना होगा जिससे संबंधित आपकी शिकायत है। इनमें पीएफ ऑफिस, एम्प्लोयर आदि शामिल होंगे। फिर अपनी शिकायत (Grievance) की कैटेगरी चुनें। फिर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। फिर शिकायत दर्ज करने के बाद Add पर क्लिक और सबमिट करें। आपकी शिकायत सबमिट हो जाएगी। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड ईमेल एडरेस और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से शिकायत नंबर भेजा जाएगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित