नयी दिल्ली। इमरजेंसी फंड रखना आज के समय बहुत जरूरी है क्योंकि बुरा समय कभी भी आ सकता है। पिछले साल जब कोविड-19 महामारी फैली और उसके बाद लॉकडाउन लगा तो बहुत से लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। कोरोना काल ने इमरजेंसी फंड के महत्व को और बढ़ा दिया है। इमरजेंसी फंड होने से यह सुनिश्चित होता है कि आपके पास अस्पताल में भर्ती होने, नौकरी छूटने या महामारी जैसी स्थिति के दौरान दूसरों की मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वित्तीय जानकार मानते हैं कि इस तरह की स्थिति से बचने के लिए हर किसी को अपने पास इमरजेंसी फंड बनाना चाहिए।
जब अचानक कोई आपात स्थिति आ जाती है और आप उस स्थिति को पूरा करने के लिए वित्तीय तौर पर तैयार नहीं होते हैं तो या तो आपको दोस्तों और रिश्तेदारों से या बैंक से लोन लेना पड़ता है। लेकिन कई बार किसी दोस्त या रिश्तेदार से मदद मांगना शर्मनाक हो सकता है। लेकिन अगर आपके पास एक इमरजेंसी फंड है तो आपको कठिन परिस्थितियों में दूसरों की मदद माँगने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
इमरजेंसी फंड के रहते आपको अपने निवेश, जैसे कि इक्विटी म्यूचुअल फंड, शेयर या लॉन्गटर्म इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स को तोड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ती। आपके निवेश लक्ष्य जो किसी खास लंबी अवधि के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से किये होते हैं, बरकरार रहते हैं। इमरजेंसी फंड तैयार होने से आपको पैसे की चिंता किए बिना बुरे समय से निपटने का विश्वास मिलता है।
आपके इमरजेंसी फंड का साइज आपके मासिक खर्चों, आपकी लोन ईएमआई, इनकम और आप पर आश्रितों (परिवार के सदस्य) के आधार पर तैयार होगा। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार आपके पास इन सभी खर्चों को मिला कर छह से नौ महीने तक चल पाने का इमरजेंसी फंड होना चाहिए। यानी आपके पास इतना बड़ा इमरजेंसी फंड तो जरूर ही हो, जिससे आप 6 महीन बिना टेंशन के काट सकें।
एक इमरजेंसी फंड बनाने का सबसे अच्छा तरीका है रिकरिंग बैंक डिपॉजिट या एक डेट फंड स्कीम में एसआईपी। आप इस फंड को तैयार करने के लिए अपने एक साथ मिलने वाले बेनेफिट जैसे सालाना बोनस आदि का भी उपयोग कर सकते हैं। लेकिन इमरजेंसी फंड को बनाने के लिए जिन डेब्ट फंड्स का इस्तेमाल किया जाना चाहिए वे या तो लिक्विड फंड हों या अल्ट्रा-शॉर्ट टर्म डेट फंड। ये फंड कम अस्थिर होते हैं और शॉर्ट टर्म एफडी जैसा रिटर्न देते हैं।
ऊपर बताए गए फंड में से इमरजेंसी के मामले में निवेशक 1 वर्किंग डे के भीतर पैसा निकाल सकते हैं। कुछ लिक्विड फंड तुरंत निकासी की सुविधा देते हैं, जिनसे आप आधे घंटे के भीतर पैसा निकाल सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित