IPO Allotment Status: प्राइमरी मार्केट में इन दिनों धूम है. बीते हफ्ते फार्मा सेक्टर की कंपनी एमक्योर फार्मा और स्टील वायर बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज के IPO में निवेश का मौका बना. अंतिम दिन Emcure Pharma IPO कुल 67.87 गुना भरा, जबकि Bansal Wire का IPO 59.57 गुना भरकर बंद हुआ.

Advertisement

BSE और NSE पर दोनों शेयरों की लिस्टिंग अगले हफ्ते 10 जुलाई यानी बुधवार को होगी. अगर आपने भी IPO के लिए बोली लगाया है, तो ऐसे में जानना जरूरी है कि शेयर अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करते हैं...

Advertisement

Emcure Pharma IPO Allotment Status

Step 1: BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
Step 2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और'Equity' ऑप्शन क्लिक करें
Step 3: यहां ड्रॉपडाउन मेन्यू में'Emcure Pharma' को चुने
Step 4: अब अपना अप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें
Step 5:'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट करें

Advertisement

Emcure Pharma IPO

इनवेस्टमेंट कंपनी बेन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का पब्लिक इश्यू (IPO) अंतिम दिन 67.87 गुना सब्सक्राइब हुआ. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक IPO में 1,37,03,538 शेयर ऑफर किए गए, जिसके मुकाबले 92,99,97,390 शेयरों के लिए बोलियां मिली. क्वालिफाइड इंस्टीट्युशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 195.83 गुना भरा. गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 48.32 गुना सब्सक्राइब हुआ. जबकि रिटेल इंडीविडुअल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

Advertisement

Emcure Pharma IPO के लिए इश्यू प्राइस 1,008 रुपए प्रति शेयर रहा. इश्यू साइज 800 करोड़ रुपए रहा. मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं. इसमें प्रोमोटर्स व मौजूदा शेयरधारकों ने
हायर प्राइस बैंड से 1,152 करोड़ रुपए के 1.14 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश (OFS) के तहत रखा है.

Bansal Wire IPO Allotment Status

Step 1: BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
Step 2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और'Equity' ऑप्शन क्लिक करें
Step 3: यहां ड्रॉपडाउन मेन्यू में'Bansal Wire' को चुने
Step 4: अब अपना अप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें
Step 5:'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट करें

Advertisement

Bansal Wire IPO

एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक Bansal Wire के IPO में 2,14,60,906 शेयर ऑफर किए गए, जिसके लिए 1,27,85,23,754 शेयरों पर बोली मिली. NII के लिए रिजर्व हिस्सा 51.46 गुना सब्सक्राइब हुआ. जबकि खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 13.64 गुना भरा है. QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 146.05 गुना भरकर बंद हुआ है.

बंसल वायर इंडस्ट्रीज ने पब्लिक इश्यू के तहत 745 करोड़ रुपए जुटाने के लिए फ्रेश इश्यू जारी किए गए. इसके लिए इश्यू प्राइस 256 रुपए प्रति शेयर तय किया गया. IPO की रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने तथा सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा.