नई दिल्ली, जनवरी 10। आज के जमाने में इनकम के एक सोर्स से गुजारा करना काफी मुश्किल है। इसलिए हर कोई इनकम का दूसरा सोर्स तलाश रहा है। मगर नये तरीके इतने आसान नहीं होते। उनमें आपको समय देना होगा या निवेश करना होगा। मगर कुछ आसान तरीके ऐसे हैं, जिनमें सिर्फ पैसे से काम चल जाएगा। पर यदि आपके पास दोनों न हों तो क्या करें। हम आपको बताएंगे इसका एक आसान तरीका।
कुछ लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोचिंग पढ़ाते हैं तो कुछ निवेश करते हैं। मगर इनमें समय और पैसा चाहिए। पर एक काम ऐसा है, जिसमें आपके पास सिर्फ स्मार्टफोन और इंटरनेट होना चाहिए और कमाई कर सकते हैं। अहम बात यह है कि ये काम कुछ ही देर में हो सकता है और रोज 500 रु तक कमा सकते हैं। एक मोबाइल ऐप की मदद से आप पैसा कमा सकते हैं।
जिस ऐप की हम बात कर रहे हैं वो है प्रीमाइस। प्रीमाइस ऐप की मदद से बहुत कम समय में ठीक ठाक कमाई की जा सकती है। सवाल यह है कि आपको करना क्या होगा। आपको करना होगा सर्वे। कुछ ही मिनट के सर्वे को पूरा करके आप रोज कई सौ रु कमा सकते हैं। इंटरनेट और स्मार्टफोन की मदद से कहीं से भी ये काम करना आसान है। आगे जानिए सर्वे की डिटेल।
सबसे पहले आपको प्रीमाइस ऐप पर अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा। इसके लिए आपको जीमेल अकाउंट की जरूरत होगी। आज के समय सभी के पास जीमेल आईडी होती ही है। अकाउंट क्रिएट होने पर आपको कुछ बोनस भी दिया जाएगा। ये पैसा आपके खाते में जमा होगा। मगर यदि आप इसे निकालना चाहें तो बैंक अकाउंट ऐड करें। आगे जानिए बाकी का प्रोसेस।
एक बार जब पैसा अकाउंट में आ जाएगा तो कोई भी इसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकता है। सर्वे के लिए ऐप पर मौजूद सर्वे सेक्शन में जाएं और वहां कुछ पेड सर्वे आपको देखने को मिलेंगे। इन पेड सर्वे पर क्लिक करें। इससे आपके सर्वे शुरू हो जाएंगे। सर्वे पूरा हो जाए तो फिर रिव्यु के लिए रुकें। रिव्यु का अप्रूवल होगा और पैसे आपके अकाउंट में आ जाएंगे।
कंटेन्ट राइटिंग से भी कमाई की जा सकती है। ये उन लोगों के लिए आसान है, जो चीजों की जानकारी और समझ रखते हैं। घर से पैसा कमाने वाले इच्छुक लोगों के लिए सबसे अच्छा और आसान काम कंटेन्ट राईटिंग हो सकता है। सबसे अहम बात कि आपको इसके लिए किसी तरह के निवेश की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल लेपटॉप या कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन की मदद से आप कमाई कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान