नई दिल्ली: मौजूदा हालात हो देखते हुए पूरी दुनिया में चिंताजनक माहौल बना हुआ है। लोगों की नौकरियां भी छूट रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए अगर आप घर बैठे कुछ काम करना चाहते तो ये खबर जरुर पढ़ें। हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, जिसके जरिए आप अपनी स्किल को डेवलप करके रोजगार के नए अवसर सृजन कर सकते हैं। अगर आपके पास टैलेंट है तो आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। आपको आज हम कुछ ऑनलाइन बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिससे आप मोटी कमाई कर सकेंगे।
अगर आपको भी लिखने का शौक है तो आप ब्लॉग लिखकर पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग बनाना काफी आसान है। आप गूगल के ब्लॉगर या वर्ड प्रेस पर भी ब्लॉग शुरू कर सकते हैं। खास बात यह है कि अधिक तकनीकी जानकारी होने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं उसकी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जैसे ही आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी आप अपने ब्लॉग पर विज्ञापन देकर पैसे कमा सकते हैं।
आज मौजूदा हालात को देखते हुए अभी देश भर के स्कूल बंद हैं। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई का खूब जोर है। आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। ई-ट्यूशन की मांग भी खूब बढ़ रही है। ई-ट्यूशन के जरिए पैसे कमाने का ये तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है। आप उन्हें ट्यूशन देकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं, बशर्ते आपकी खुद की किसी न किसी विषय में दक्षता हो और आपको पढ़ाना अच्छा लगता हो।
वैसे तो अधिकतर लोग यू-ट्यूब का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस मनोरंजन के साथ-साथ अच्छा पैसा भी कमाया जा सकता है। इसके लिए यू-ट्यूब पर एक चैनल बनाना होगा और फिर उस पर यूनीक वीडियो अपलोड करनी होंगी। इसके बाद गूगल का अप्रूवल लेकर आप अपने हर वीडियो से आप पैसे कमा सकते हैं। जितना अधिक आपकी वीडियो देखी जाएगी, उतना ही पैसा आप कमाएंगे।
अगर आपको किसी खास विषय की बहुत अच्छी जानकारी है तो आप पेड राइटिंग के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं। आप किसी मैग्जीन, वेबसाइट या अन्य किसी प्रकार के माध्यम के लिए लेख लिखकर उनसे पैसे ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ऐसे माध्यमों की तलाश में थोड़ा समय देना होगा।
अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मददगार साबित हो सकते हैं, जहां रजिस्टर करके आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान