नई दिल्ली, फरवरी 17। कई लोग ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, तो कई ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे हैं। इन लोगों की मदद के लिए कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। केंद्र व राज्य सरकारें इन योजनाओं को चलाती हैं, जिनसे लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसके जरिए लोगों को कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। इस योजना में श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है, जिसके बाद सरकार की तरफ से आर्थिक रूप से इन लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। तो अगर आप रोजाना मजदूरी, कृषि श्रमिक, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सब्जीवाले, घरेलू नौकर या कोई भी अन्य मजदूर या कामगार हैं, तो ये खबर आपके लिए है। सरकारी स्कीम : यहां 50 रु रोज बचाएं, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 35 लाख रु
आपका कोई भी इएसआईसी या ईपीएफओ में अकाउंट नहीं है लेकिन आपने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर किया है तो आप अपना अकाउंट चेक करें। बता दें कि यूपी सरकार आपके खाते में 1,000 रुपये भेज चुकी है। ये किस्त नवंबर-दिसंबर की थी। अब सब इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि अगली किस्त कब आएगी। यहां आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर 25 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सरकार ने दो करोड़ श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता भेजा है। इस योजना के पहले चरण के तहत 1,000 रुपये श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर किये जा चुके हैं। योजना के मुतबाकि दिसंबर से मार्च तक यानी 4 महीने तक भत्ता दिया जाएगा। कुल 2000 रुपये दिये जाने है जिसकी 1,000 रुपये की किश्त दी जा चुकी है। इस समय राज्य में रजिस्टर कामगरों की संख्या 5.90 करोड़ लोगों से अधिक है। ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित कामगारों की संख्या 3.81 करोड़ है।
बता दें कि हाल ही में अब यूपी में चुनाव होने हैं और आचार संहिता लागू होने के कारण 1000 रुपये कि किस्त अभी नही आ सकती। अब अगली किस्त 1000 रुपये की 10 मार्च के बाद ही आएगी। अगर आपके पास भी ई-श्रम कार्ड है और आप यूपी में रह रहे हैं तो आपको भी 500 रुपये मिल सकते हैं। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो तुरंत करा लीजिए ताकि आप आगे 500 रुपये पाने के हकदार हो जाएंगे।
- रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले e-SHRAM portal eshram.gov.in पर क्लिक करें।
- पेज के दाईं ओर दिए गए 'Register on e-SHRAM' लिंक पर क्लिक करें।
- सेल्फ रजिस्ट्रेशन पेज में, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- अब 'Send OTP' विकल्प पर क्लिक करें।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद ई-श्रम के लिए पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- यहां अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक, बैंक डिटेल्स और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- सेल्फ-डेक्लेरेशन प्रीव्यू के लिए एक विकल्प चुनें।
- अब आपको यूएएन कार्ड मिल जाएगा। भविष्य में इसके उपयोग के लिए इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
आप ई-श्रम कार्ड का खुद से रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, और इस दौरान आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो ऐसे में टोल फ्री नंबर की मदद ले सकते हैं। आप टोल फ्री नंबर 14434 पर कॉल करके मदद पा सकते हैं। इस नंबर के जरिए समस्या का समाधान किया जाता है। इसमें आपको 9 भाषाओं में मदद की जाती है।
- जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच हो
- जो इनकम टैक्स न भरते हों
- पीएफ जैसी सुविधाओं का लाभ न लेते हों
- असंगठित क्षेत्र के मजदूर हों आदि।
इन दस्तावेजों की होती है जरूरत
- आधार कार्ड
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाते की जानकारी
- एक मोबाइल नंबर।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान