साल 2021 में श्रम और रोजगार मंत्रालय ने मजूदरों या श्रमिकों के लिए ई श्रमिक पोर्टल लॉन्च किया था. इस ई पोर्टल के जरिए असंगाठित क्षेत्रों (Unorganised Sector) में काम करने वाले श्रमिक अपना ई कार्ड बना सकते हैं. इस ई कार्ड के जरिए मजदूरों को सरकार की तरफ से कई फायदे मिलते हैं.

Advertisement

क्या है ई श्रम कार्ड?

Advertisement

यह कार्ड असंगाठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कई तरह से वित्तीय सहायता देता है. असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति श्रमिक कार्ड या ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन दें सकता है. इस कार्ड के लाभार्थियों को 12 अंकों एक यूनिक यूएएन नंबर मिलता है.

इस कार्ड के जरिए मजदूरों को 60 वर्ष के बाद पेंशन, मृत्यु बीमा, अक्षमता की स्थिति में वित्तीय सहायता जैसे लाभ मिलते हैं.

Advertisement

कितनी मिलता है पैसा?

श्रम कार्ड के जरिए मजदूरों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन के रूप में हर महीने 3,000 रुपये दिए जाते हैं. इसके अलावा अगर कोई श्रमिक काम करते हुए विकलांग हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में उसे सरकार की तरफ 2,00,000 रुपये का मृत्यु बीमा और 1,00,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है.

Advertisement

इसके साथ ही यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो यह सभी लाभ उसके जीवनसाथी को दिए जाते हैं.

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल (सेल्फ-रजिस्ट्रेशन पेज) पर जाना होगा.
इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर डाले और स्क्रीन में दिखाया गया कैप्चा कोड दर्ज करें.
इसके बाद आपके सामने 'सेंड ओटीपी' बटन का ऑप्शन आएगा, इस ऑप्शन पर क्लिक करें.
जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा. आपको इस ओटीपी नंबर को दर्ज कर, वेरीफाई बटन पर क्लिक करना होगा.
जिसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी जैसे पता, शैक्षणिक योग्यता दर्ज करनी होगी. इसके बाद आपको अपना नाम, क्या व्यवसाय है और उसमें आप क्या कार्य करते हैं, यह सब भरना होगा.
अंत में आपको बैंक की डिटेल्स भरनी होगी. इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे ई पोर्टल पर दर्ज करना होगा.
अब आप अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है.