E-Passport: अब पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और तकनीकी हो गई है। सरकार ने 'पासपोर्ट सेवा 2.0' के तहत एक नई पहल की है, जिसके तहत अब ई-पासपोर्ट (e-Passport) भी जारी किए जा रहे हैं। यह न सिर्फ आपकी पहचान को और ज्यादा सुरक्षित बनाता है, बल्कि विदेश यात्रा को भी बेहतर बना देता है।
ई-पासपोर्ट क्या होता है?
ई-पासपोर्ट एक ऐसा स्मार्ट पासपोर्ट है, जिसमें एक छोटी सी इलेक्ट्रॉनिक चिप और एंटीना लगाया जाता है। इस चिप में पासपोर्ट धारक की जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो, और फिंगरप्रिंट डिजिटली सेव होती है। बाहर से यह आम पासपोर्ट जैसा ही दिखता है, लेकिन इसके कवर पर नीचे एक खास गोल्डन साइन होता है जो इसकी पहचान है।
ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें?
ई-पासपोर्ट के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं इसकी प्रक्रिया:
पासपोर्ट सेवा पोर्टल खोलें
www.passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें
पहली बार हैं तो "New User Registration" करें। पहले से अकाउंट है तो सीधे लॉगिन करें।
फॉर्म भरें
Apply for Fresh/Re-issue Passport के ऑप्शन पर जाएं और मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें।
पासपोर्ट केंद्र चुनें
नजदीकी PSK (Passport Seva Kendra) या POPSK (Post Office PSK) को चुनें जहां जाकर डॉक्युमेंट चेक और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा।
शुल्क का भुगतान करें
ऑनलाइन पेमेंट करें। Normal या Tatkaal विकल्प के हिसाब से शुल्क तय होगा।
अपॉइंटमेंट लेकर केंद्र जाएं
निर्धारित तारीख और समय पर पासपोर्ट केंद्र पर जाकर फिंगरप्रिंट, फोटो और दस्तावेज़ जमा कराएं।
डाक से पासपोर्ट प्राप्त करें
सभी प्रक्रिया पूरी होने पर आपका पासपोर्ट स्पीड पोस्ट के जरिए आपके पते पर भेजा जाएगा।
जरूरी दस्तावेज़
आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, राशन कार्ड आदि)
फोटो पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी)
पासपोर्ट साइज फोटो
ई-पासपोर्ट के फायदे
डेटा सुरक्षित रहता है, जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है।
इमिग्रेशन प्रक्रिया में तेज़ी आती है।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर पासपोर्ट तुरंत स्कैन और वेरिफाई किया जा सकता है।
पासपोर्ट के डुप्लिकेट या नकली वर्जन से बचाव होता है।
डिजिटल रिकॉर्ड रहता है, जिससे जानकारी गुम होने की चिंता नहीं।
पासपोर्ट का स्टेटस कैसे ट्रैक करें?
पासपोर्ट पोर्टल पर लॉगिन करें और "Track Application Status" पर क्लिक करें।
पासपोर्ट स्पीड पोस्ट से भेजा जाता है, जिसकी ट्रैकिंग भी आप वेबसाइट या इंडिया पोस्ट की साइट से कर सकते हैं।
पुलिस वेरिफिकेशन भी हुआ डिजिटल
अब 'mPassport Police App' के जरिए पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया मात्र 5-7 दिनों में पूरी हो रही है। पुलिस कर्मी फील्ड से ही डॉक्युमेंट स्कैन कर अपलोड कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है।
ई-पासपोर्ट तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह न सिर्फ आपको सुरक्षित यात्रा का अनुभव देता है, बल्कि पासपोर्ट बनवाने की पूरी प्रक्रिया को भी सरल और ट्रांसपेरेंसी बना देता है। अगर आप विदेश यात्रा की सोच रहे हैं, तो अब ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Premium Homes का बढ़ा क्रेज, भारत में Affordable Housing की मांग घटी, क्या कहते हैं आंकड़े?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर