PF Account Holders Parents Pension : वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए पेंशन सुविधा को मैनेज करने वाला ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स को कई सुविधाएं मुहैया कराता है। ईपीएफओ अपने सदस्यों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी कई तरह के बेनेफिट प्रोवाइड करता है। इसमें माता-पिता को मिलने वाली पेंशन भी शामिल है। हालांकि ईपीएफओ की इस सुविधा के बारे में कम ही लोग जानते हैं। पर यदि आप इस स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको फिर इसके नियमों के बारे में भी पता होना चाहिए।
ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को जो पेंशन मिलती है वो उनके साथ-साथ उन पर आश्रित लोगों की भी होती है। होता यह है कि अगर किसी पीएफ खाताधारक की सर्विस के दौरान मृत्यु हो जाए तो फिर उसके परिवार (खास तौर पर उसके माता-पिता) को उसकी पेंशन का लाभ मिलता है। ईपीएफओ के मुताबिक अगर किसी बुजुर्ग के नौकरीपेशा बेटे या बेटी की मौत हो जाए तो यह उसका पूरा साथ देता है।
बात करें ईपीएफओ के नियमों की तो वे माता-पिता जिनके बच्चा गुजर गया तो उन्हें आजीवन पेंशन मिलती है। पर ऐसा नहीं है कि ये पेंशन ऐसे ही दे दी जाती है। बल्कि इसके कुछ नियम और शर्तें तय की गयी हैं, जिनका जिक्र हम आगे करेंगे।
जिंदगी भर मिलेगी पेंशन
ईपीएफओ का नियम कहता है कि अगर किसी की नौकरी के दौरान मौत हो जाए है और उसके माता-पिता उस पर आश्रित हों तो ऐसे मामलों में उन्हें ईपीएस-95 नियम के तहत आजीवन पेंशन दी जाएगी। पीएफ खाताधारक अकेला कमाने वाला हो तो माता-पिता को पेंशन दी जाती है। हालांकि इसमें कुछ शर्तें हैं। जैसे कि कर्मचारी ने कम से कम 10 साल तक सर्विस की हो। 10 साल की सर्विस पूरी होना जरूरी।
अगर नौकरी के दौरान कर्मचारी (पीएफ खाताधापक) किसी बीमारी की वजह से शारीरिक रूप से अक्षम हो जाए तो भी पेंशन का प्रावधान है। तब कर्मचारी को आजीवन पेंशन मिलती रहेगी। यहां पर 10 साल की सेवा पूरी करने का नियम भी लागू नहीं होता।
कैसे चेक करें पीएफ बैलेंस
यदि आपका यूएएन ईपीएफओ के साथ रजिस्टर है, तो आप 7738299899 पर एसएमएस भेजकर अपने लेटेस्ट योगदान और पीएफ बैलेंस की डिटेल प्राप्त कर सकते हैं। आपको मैसेज ऐसे भेजना होगा - EPFOHO UAN ENG। 'ENG' पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षर हैं। तो, अगर कोई मराठी में संदेश प्राप्त करना चाहता है, तो उसे EPFOHO UAN MAR टाइप करना होगा। यूएएन के रजिस्टर मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजा जाना चाहिए। आप मिस्ड कॉल सुविधा का उपयोग करके भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। सब्सक्राइबर को यूएएन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। ईपीएफओ तुरंत रजिस्टर मोबाइल नंबर पर पीएफ डिटेल भेजेगी।
सबसे पहले epfindia.gov.in के ईपीएफ होम पेज पर लॉग इन करें और फिर 'क्लिक हेयर टू योअर पीएफ बैलेंस' पर क्लिक करें। अब आपको epfoservices.in/epfo/ पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। 'मेंबर बैलेंस इन-फॉर्मेशन' पर जाएं और राज्य का चयन करें और ईपीएफओ कार्यालय लिंक पर क्लिक करें। फिर पीएफ खाता नंबर, नाम और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर 'सबमिट' पर क्लिक करें और पीएफ बैलेंस प्रदर्शित हो जाएगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित