नई दिल्ली, मार्च 28। गर्मी के मौसम में एयर कूलर आपके सबसे अच्छे दोस्त की तरह हो सकते हैं, क्योंकि इनका उपयोग आसान और किफायती होता है। इनकी मैंटेनेंस आसान है और इसे घर के अंदर और बाहरी हिस्से दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पानी आधारित कूलर हैं जो ताजी, फ़िल्टर्ड और ठंडी हवा प्रदान करते हैं और पर्यावरण के अनुकूल हैं। बाजार में चार तरह के एयर कूलर उपलब्ध होते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं। जानते हैं डिटेल।
लिस्ट में सबसे पहले पर्सनल कूलर है और ये सबसे सामान्य प्रकार के एयर कूलर हैं जिन्हें आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। यह स्वच्छ और ठंडी हवा प्रोवाइड करते हैं, जो आपको आराम देगा और आपको पसीने और गर्मी से छुटकारा पाने में मदद करेगा। यह विशेष रूप से छोटे कमरों के लिए डिज़ाइन किये जाते हैं।
यदि आपके पास एक बड़ा क्षेत्र या कमरा है तो टॉवर कूलर आपके लिए एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। यह कम समय में बड़े क्षेत्र को ठंडा कर सकता है क्योंकि यह हवा को लंबवत (वर्टिकली) रूप से फैंकता है। यह ऊष्मा लेने और उसे वाष्पित करके ठंडी हवा देने के फॉर्मुले पर काम करता है। यह मध्यम आकार के कमरे के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
विंडो कूलर भी एक बढ़िया ऑप्शन है। मगर ये हाई मैंटेनेंस वाले कूलर हैं जो घर के बाहर के साथ वाली खिड़की पर स्थापित हो ते हैं। इनमें हनीकॉम्ब पैड भी मिलता है। ये थोड़े अधिक महंगे होते हैं लेकिन काफी कंफर्टेबल होते हैं। विंडो एयर कूलर होने का एक और फायदा यह है कि यह अन्य प्रकार की तुलना में कम बिजली की खपत करता है।
डेजर्ट कूलर
डेजर्ट कूलर विशेष रूप से उन जगहों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जहां तापमान अधिक है और ह्यूमिडिटी कम है। ये कूलर पानी से गर्मी को वाष्पित करके ठंडी हवा फैंकते हैं। यह बड़ी जगहों को आसानी से ठंडा करते हैं।
एयर कूलर चुनने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार करना चाहिए जैसे कि आपके कमरे का आकार, कमरे की ऊंचाई, बाहर का तापमान, पानी की क्षमता, ह्यूमिडिटी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एयर कूलर कहाँ रखा जाएगा। इसके अलावा आपको हवा फेंकने की दूरी भी देखनी चाहिए जो एक कूलर में है। इन सभी पहलुओं को देखने के बाद आपको एक ऐसा प्रकार चुनना चाहिए जो आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप हो।
एयर कूलर खरीदते समय आपको जिन सबसे जरूरी फैक्टरों पर विचार करना चाहिए उनमें से एक पानी की क्षमता है। यदि आपके पास एक बड़ा कमरा है, तो आपको 30-40 लीटर की क्षमता वाले एयर कूलर को चुनना चाहिए। अगर आप एक छोटे से कमरे के लिए एयर कूलर की तलाश कर रहे हैं, तो आपको 20-लीटर का विकल्प चुनना चाहिए। इसमें कम बिजली की खपत, अच्छी क्वालिटी वाले कूलिंग पैड, नोइस फिल्टर और इन्वर्टर कंपेटिबिलिटी जैसी कुछ बुनियादी चीजें होनी चाहिए। आप रिमोट कंट्रोल, ऑटो-फिल फंक्शन, मच्छर रोधी और डस्ट फिल्टर, अतिरिक्त आइस चैंबर जैसी कुछ अतिरिक्त सुविधाओं की तलाश कर सकते हैं।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके