नयी दिल्ली। अगर आप नौकरी से बोर हो गए हैं और कुछ नया करना चाहते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है। समय के साथ-साथ बिजनेस के नये-नये मौके जनरेट हो रहे हैं। जरूरत है कि आप ऐसा ही एक मौका लपक लें। बता दें कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बहुत बड़ा होगा। वाहन कंपनियां इसके लिए तेजी काम कर रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के अनुकूल हैं। इसीलिए सरकारें भी इस तरफ ज्यादा ध्यान दे रही हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार तो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर लाखों रु के बेनेफिट दे रही है। यही वो सेक्टर है, जिसमें एक ऑनलाइन कोर्स करके आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आगे जानिए बाकी डिटेल।
जिस बिजनेस की हम बात कर रहे हैं वो है इलेक्ट्रिक कार मैकेनिक का। आप इलेक्ट्रिक कार मैकेनिक बन कर अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ रही है, वैसे-वैसे ही इलेक्ट्रिक कारों के मैकेनिक की भी मांग बढ़ती चली जा रही है। कंपनियों को ऐसे खास मैकेनिकों की काफी जरूरत है जो आने वाले समय में बढ़ेगी।
ये कारोबार ऐसा है, जिसमें आपको पहले दिन से कमाई होगी। महीने में आप तगड़ा बिजनेस कर सकते हैं। यदि आपकी ऑटो सेक्टर में जरा भी दिलचस्पी है तो आप इलेक्ट्रिक कार वर्कशॉप खोलें और कमाई शुरू कर दें। इस समय इलेक्ट्रिक कार मैकेनिकों की संख्या कम है। ऐसे में इलेक्ट्रिक मैकेनिक बन कर पैर जमाने का ये सही मौका है। ये एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें आने वाले समय में बहुत स्कॉप होगा।
आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि इलेक्ट्रिक मैकेनिक बनने के लिए कोर्स कहां से किया जाए। तो बता दें कि डीआईवाई गुरु नामक एक स्टार्टअप है, जिसने इलेक्ट्रिक मैकेनिक का स्पेशल कोर्स शुरू किया है। कोई भी ये कोर्स घर बैठे ऑनलाइन कर सकता है। इस कोर्स में आपको इलेक्ट्रिक गाड़ियों से संबंधित तकनीकी जानकारी दी जाएगी। आपको वर्कशॉप के साथ-साथ और प्रेक्टिकल ज्ञान भी दिया जाएगा।
डीआईवाई गुरु का कोर्स ऑटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट काउंसिल और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन की तरफ प्रमाणित किया जा चुका है। अच्छी बात ये है कि इस कोर्स का खर्च बहुत कम है। इसलिए आपको पैसे की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बता दें कि कोर्स को खास तकनीक के मुताबिक तैयार किया गया है। लाइव क्लास में आपको गाड़ी के सभी भागों की डिटेल जानकारी मिलेगी।
इस कोर्स में लाइव इंट्रेक्टिंग क्लास भी शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कोर्स को स्टार्टअप द्वारा तीन लेवल के लिए तैयार किया गया है। इनमें पहला लेवल है आईटीआई पास लोगों के लिए। आईटीआई पास व्यक्ति इलेक्ट्रिक कार के बारे में ज्यादा आसानी से सीख सकता है। दूसरे लेवल पर बीटेक करने वालों ट्रेनिंग मिलती है। वहीं प्रोफेशनल लेवल का भी एक कोर्स है। इसमें वाहन की सभी छोटी-छोटी से जानकारी को विस्तार से समझाया जाता है। ये अच्छा मौका है कि आप कोर्स करके फौरन अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान