Dgital Gold: हमारे देश में लोग सोना खरीदने के काफी शौकीन होते है. लेकिन फिजिकल सोने की बढ़ते कीमतों के कारण लोग इन्हें नहीं खरीद पाते. अगर आप भी कोई ऐसा विकल्प ढूंढ रहे हैं, जहां आप कम कीमत में सोने में निवेश कर पाएं, तो डिजिटल गोल्ड आपके लिए सही साबित हो सकता है. डिजिटल सोने में महज 1 रुपये से निवेश किया जा सकता है. चलिए डिजिटल गोल्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Advertisement

डिजिटल गोल्ड क्या है?

Advertisement

आजकल डिजिटल गोल्ड काफी ट्रेंड में है. डिजिटल गोल्ड सोना खरीदने का ऑनलाइन तरीका है. डिजिटल गोल्ड के कई प्रकार है. इनमें ईटीएफ (ETF), सॉवरेन गोल्ड बांड जैसे उदाहरण शामिल है. डिजिटल गोल्ड सोने का एक वर्चुअल फॉर्म है. डिजिटल सोने को आप इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में खरीद सकते हैं.

डिजिटल गोल्ड में निवेश करने की न्यूनतम सीमा 1 रुपये है. मतलब आप डिजिटल गोल्ड में 1 रुपये से निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा डिजिटल गोल्ड में एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए भी निवेश किया जा सकता है.

Advertisement

इसके अलावा आप मार्केट के अप-डाउन के हिसाब से इसे खरीद और बेच सकते हैं.

कौन नहीं खरीद सकता है डिजिटल गोल्ड?

देश में डिजिटल सोना कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है. इसे खरीदने के लिए आपके पास बैंक में खाता होना जरूरी है. वहीं डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के व्यक्ति का बालिक होना जरूरी है. इसके अलावा अगर किसी एनआरआई (नॉन रेजिडेंट इंडियन) को निवेश करना है, तो उसके पास नॉन रेजिडेंट रुपये अकाउंट होना अनिवार्य है.

Advertisement

डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के क्या है फायदें?

डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के कई फायदें है. इसमें फिजिकल गोल्ड की तरह खोने का डर नहीं रहता. वहीं इसमें निवेश करने की शुरुआती कीमत महज 1 रुपये हैं. इसके अलावा आप जरुरत पड़ने पर इसे कभी भी बेच सकते हैं.

इसके अलावा आप डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में भी कन्वर्ट कर सकते हैं. डिजिटल गोल्ड को आप अपने मनपसंद फिजिकल गोल्ड में बदल सकते हैं. डिजिटल गोल्ड को सिक्का, बार या किसी भी फिजिकल गोल्ड फॉर्म में बदला जा सकता है.

Advertisement

वहीं अगर आप ऑनलाइन लोन लेना चाहते है, तो आप डिजिटल गोल्ड को कोलेटरल के रूप में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आपको इसमें गोल्ड की कीमतों का तुरंत अपेडट मिल जाता है. डिजिटल गोल्ड में मुनाफा कमाने के लिए मार्केट के अप डाउन के हिसाब से खरीदा या बेचा सकता है.

डिजिटल गोल्ड को इंश्योर्ड और सेक्योर्ड वॉल्ट्स में सेलर की ओर से स्टोर किया जाता है. इसलिए आपको इसमें कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा. इसके साथ ही डिजिटल गोल्ड में निवेश करने पर अच्छा खासा रिटर्न मिल जाता है. भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में सालाना 2.5 फीसदी फिक्स रिटर्न मिलता है.इसके अलावा सॉवेरन गोल्ड को खरीदने में तय कीमत में छूट मिलता है.

Advertisement

मसलन वितीय वर्ष 2023-24 में सोने की कीमत 5,923 रुपये थी, लेकिन आप इसे ऑनलाइन 5873 रुपये में खरीद सकते थे.

यह भी पढ़े: Fastag Auto Recharge: RBI ने किया फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, बैलेंस मैनेज करने में नहीं होगी दिक्कत