नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया करवाए जाते हैं। यह केंद्र सरकार की किसानों को समर्पित एक कल्याणकारी योजना है। इस कार्ड के जरिए किसानों को बेहद ही सस्ती दर पर लोन मिल जाता है। इसके जरिए करोड़ों किसानों ने 4 फीसदी की ब्याज दर पर कर्ज लिया है।
इस बीच जिन किसानों ने खेती-बाड़ी के काम के लिए इसके जरिए लोन लिया है उन्हें 31 अगस्त तक इसका भुगतान करना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें ज्यादा ब्याज चुकाना होगा। इससे पहले आपको मूलधन और उस पर 4 फीसदी ब्याज लौटाने का इंतजाम करना होगा। भले ही दो दिन बाद फिर से आप पैसा निकाल लेना, लेकिन तब आपको मार्च 2021 तक के लिए मोहलत मिल जाएगी। जी, हां, जितने किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया है उन्हें अगले 10 दिन में बैंक को पैसा वापस करना है। ऐसा नहीं करने पर 4 की जगह 7 फीसदी ब्याज देना पड़ेगा, जो कि लगभग दोगुना है।
जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर केसीसी पर लिए गए लोन को 31 मार्च तक वापस करना होता है। लेकिन मोदी सरकार ने लॉकडाउन को देखते हुए इसे 31 मार्च से बढ़ाकर पहले 31 मई किया था। इसके बाद में इसे और बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया गया। अब ब्याज में छूट की मियाद को और आगे बढ़ने की संभावना कम ही है क्योंकि लॉकडाउन खत्म हो गया है। वहीं कृषि गतिविधियां भी पटरी पर आ गई हैं। इसलिए समय पर पैसा जमा करवाएं। समय पर पैसा देने पर महज 4 प्रतिशत प्रति वर्ष के पुराने ब्याज रेट पर भुगतान होगा। अन्यथा बाद में यह तीन फीसदी महंगा पड़ेगा।
खेती-किसानी के लिए केसीसी पर लिए गए 3 लाख रुपये तक के लोन की ब्याजदर वैसे तो 9 फीसदी है। लेकिन सरकार इसमें 2 परसेंट की सब्सिडी देती है। इस तरह यह 7 फीसदी पड़ता है। लेकिन समय पर लौटा देने पर 3 फीसदी और छूट मिल जाती है। इस तरह इसकी दर जागरूक किसानों के लिए मात्र 4 फीसदी रह जाती है। फिलहाल देश के करीब 7 करोड़ किसानों के पास किसान कार्ड है। इस किसान कार्ड के जरिए किसानों को एक डेबिट कार्ड दिया जाता है, जिसकी मदद से वो अपनी जरूरत के मुताबिक अपने खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल साइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
- यहां किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करें।
- इस फॉर्म को आपको अपनी कृषि योग्य जमीन के दस्तावेज, फसल की डिटेल के साथ भरना होगा।
- यह जानकारी देनी होगी कि आपने किसी अन्य बैंक या शाखा से कोई और किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है। इसे भरकर बैंक में जमा करें।
आईडी प्रूफ जैसे-वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस। बता दें कि इन कागजातों में से कोई एक आपका अड्रेस प्रूफ भी बन जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड किसी भी को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से हासिल किया जा सकता है। निजी बैंक भी यह कार्ड बनाते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान