Deepfake Video Alert: आज के ऑनलाइन जमाने और बढ़ते डिजिटल प्रभाव के बीच तमाम तरह के वीडियो, तस्वीरें लीक होने का खतरा काफी बढ़ गया है। हाल के दिनों में वीडियो लीक होने के साथ फर्जी वीडियो बनाकर उसे भी लीक करने के कई मामले सामने आए हैं।
Advertisement
डीपफेक के बढ़ते खतरों के बीच, यूजर्स को असली-नकली वीडियो पहचानना मुश्किल हो रहा है। साइबर ठग इसी भ्रम का फायदा उठाकर, फर्जी AI-जनरेटेड वीडियो-ऑडियो से छवि खराब करने के साथ लाखों रुपये तक की ठगी भी कर चुके हैं। ऐसे में हर यूजर को बुनियादी डिजिटल सुरक्षा अपनाना अनिवार्य है ताकि वे डीपफेक का शिकार होने से बच सकें।
Advertisement
डीपफैक वीडियो की पहचान कैसे करें? (How to spot deepfake)
- सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी तस्वीर या वीडियो पर तुरंत भरोसा न करें, खासकर जब उसमें पैसे, राजनीति, सेक्स या विवादित बयान की बात हो।
- वीडियो में होंठों की मूवमेंट, चेहरे के हावभाव, त्वचा की रंगत, आंखों की नेचुरल ब्लिंकिंग और बैकग्राउंड लाइट में हल्की गड़बड़ दिखती है; इन सूक्ष्म गड़बड़ियों पर ध्यान दें, क्योंकि डीपफेक में ये अक्सर अप्राकृतिक होते हैं।
- वीडियो पर संदेह होने पर, इसकी जांच के लिए रिवर्स इमेज सर्च (जैसे गूगल इमेजेस) का उपयोग करें ताकि पता चल सके कि फोटो या फ्रेम पहले कहीं और तो नहीं इस्तेमाल हुआ है।
- फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट्स और AI-आधारित डीपफेक डिटेक्शन टूल्स भी सहायक हैं, जो वीडियो/ऑडियो की क्वालिटी, मेटाडेटा व पैटर्न देखकर डीपफेक पहचानते हैं। सटीकता हेतु एक से ज़्यादा टूल से जांच अधिक विश्वसनीय होती है।
डीपफैक वीडियो से खुद को कैसे बचाएं? (Protect from deepfake)
- खुद को सुरक्षित रखने के लिए, सोशल मीडिया पर पर्सनल फोटो/वीडियो पब्लिक न रखें।
- प्रोफाइल को प्राइवेट करें और अनजान फ्रेंड या फॉलो रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
- अपने सभी अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन रखें, और फोन-लैपटॉप को अपडेटेड रखें।
- संदिग्ध लिंक, ऐप या वेबसाइट पर क्लिक करने से बचें, व किसी भी वित्तीय ऑफर, गिवअवे या जॉब प्रलोभन को केवल वीडियो देखकर सच न मानें।
आपका डीपफैक वीडियो बन जाए तो क्या करें?
- यदि आप डीपफेक का शिकार हो जाएं, तो सबसे पहले वीडियो/लिंक के स्क्रीनशॉट, URL, डेट-टाइम आदि तुरंत सेव कर लें।
- उसके बाद, संबंधित प्लेटफॉर्म पर इसकी रिपोर्ट करें और साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
- यदि कंटेंट अश्लील या बदनाम करने वाला हो, तो परिवार से बात छुपाने के बजाय कानूनी मदद लें।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत