नई दिल्ली, फरवरी 12। आज हर कोई क्रिप्टोकरेंसी के बारे में बात कर रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि इनका भविष्य क्या है? साथ ही यह भी कि इनमें कैसे निवेश करें। लेकिन सबसे पहला सवाल यह होना चाहिए कि क्रिप्टोकरेंसी क्या है? क्रिप्टोकरेंसी और कुछ नहीं बल्कि एक डिजिटल एन्क्रिप्टेड करेंसी है। कोई भी सरकार या बैंकिंग सिस्टम इसका रखरखाव नहीं करता है। सेंट्रल अमेरिकी देश अल-सल्वाडोर के अलावा किसी भी देश में क्रिप्टो को लीगल टेंडर भी हासिल नहीं है। लीगल टेंडर यानी करेंसी का दर्जा। भारत में भी इस पर सरकार ने साफ कर दिया है कि यहां आरबीआई अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा। वहीं प्राइवेट करेंसियों के लेन-देन पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। इस बीच भारत में क्रिप्टो में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। यदि आप भी क्रिप्टो खरीदना चाहते हैं तो हम आपको इसका सबसे आसान तरीका है।
क्रिप्टोकरेंसी की बात करें आज विकल्प असीमित हैं। बाजार में बहुत सारी क्रिप्टो मौजूद हैं, जैसे कि बिटकॉइन, इथेरियम, डॉगकोइन, शीबा इनु आदि। इथेरियम, डॉगकॉइन और शीबा इनु काफी लोकप्रिय और मशहूर हैं। हम आगे करेंगे कि कैसे क्रिप्टो में निवेश किया जाए। साथ ही जानेंगे कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने में क्या लाभ और जोखिम शामिल हैं।
पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम यह तय करना है कि क्रिप्टो खरीदने के लिए कौन सा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म चुनना है। बहुत सारे मोबाइल ऐप हैं जिन्हें आप डाउनलोड कर सकते हैं और अपना अकाउंट बना सकते हैं या आप इसे सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ये काम कर सकते हैं। इसके बाद सभी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा और अपनी आइडेंटिटी वेरिफाई करने के लिए ऐप या साइट पर सभी जानकारी देनी होगी। यह एक रेगुलर बैंक खाता खोलने जैसा ही है।
जब आपने अपना डिजिटल वॉलेट सेट कर लिया हो और क्रिप्टो खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार हों तो निवेश करने से पहले सावधान रहें और ठीक से रिसर्च करें, क्योंकि हर प्लेटफॉर्म का अपना चार्ज होता है। आप अपने रजिस्टर्ड बैंक खाते या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, एनईएफटी या अन्य भुगतान विकल्पों में पैसे का उपयोग करके ऐप पर फंड एड करके क्रिप्टो खरीद सकते हैं।
आप खरीदे गए क्रिप्टो की वॉल्यूम को नियंत्रित कर सकते हैं। यानी आप इन्हें और खरीद सकते हैं या बेच सकते हैं। अपने मोबाइल एप्लिकेशन पर इसका ट्रैक करते रहें। डिजिटल क्रिप्टो वॉलेट पर हाई लेवल की सुरक्षा मिलती है। तो करना यह है कि कोई क्रिप्टो इंवेस्टमेंट ऐप डाउनलोड करें। उस पर अकाउंट बनाएं और पैसे एड करें। फिर आसानी से क्रिप्टो खरीदें।
फायदा यही है कि अभी ढेरों क्रिप्टो सस्ती हैं और आगे चल इनकी कीमते लंबे समय में काफी बढ़ सकती हैं। यदि आप अभी खरीदते हैं तो लंबे समय में मोटा रिटर्न मिल सकता है। क्रिप्टो में सबसे बड़ा जोखिम अस्थिरता है। कीमतें बहुत लो लेवल तक गिर सकती हैं, जिससे नुकसान हो सकता है। अगर आप खुद को इससे बचाना चाहते हैं, तो आपको बाजार पर नजर रखनी होगी और अपनी रिसर्च ठीक से करनी होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान