नई दिल्ली, जनवरी 1। क्रिप्टोकरेंसी या डिजिटल टोकन में लोग अब बड़ी संख्या में निवेश कर रहे हैं। निवेशकों के बढ़िया रेस्पोंस के चलते नये नये क्रिप्टो कॉइन भी आ रहे हैं। जनवरी 2021 में इन्वेस्टोपेडिया के अनुसार 4000 क्रिप्टोकरेंसी मौजूद थे। मगर इनमें कई में कोई ट्रेडिंग वॉल्यूम नहीं था। पर ये बात जरूर है कि अब बड़े पैमाने पर निवेशकों में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। यदि आप भी एक भारतीय निवेशक के रूप में अच्छे रिटर्न के लिए क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आप इनमें एसआईपी भी शुरू कर सकते हैं। या दूसरा तरीका है कम-मूल्य वाले क्रिप्टो (जैसे डॉगकोइन) में पैसा लगाना। यहां हम आपको क्रिप्टो में एसआईपी करने के लिए सबसे बेस्ट उपलब्ध प्लेटफॉर्म की जानकारी देंगे।
किसी भी प्रकार की अनिश्चितता से बचने के लिए या अपने निवेश में अधिक से अधिक सुरक्षित रहने के लिए, आप सुरक्षित प्लेटफॉर्म बिटड्रॉपलेट पर क्रिप्टोकरेंसी (वर्तमान में केवल बिटकॉइन के लिए प्रस्तावित) में व्यवस्थित खरीद योजना (एसपीपी) का विकल्प चुन सकते हैं। यह सेवा म्यूचुअल फंड या स्टॉक में एसआईपी के जैसी ही है। ये प्लेटफॉर्म बीआईटीबीएनएस द्वारा ऑपरेट और डेवलप किया गया है। यहां से आप बिटकॉइन में निवेश कर सकते हैं और कम से 100 रु रुपये में एसआईपी शुरू कर सकते हैं। ये डेली निवेश लिमिट है। बाकी आप हफ्ते या महीने में भी निवेश कर सकते हैं।
बिटड्रॉपलेट के लिए पैसा जमा करने या बिटकॉइन में एसआईपी शुरू करने के लिए आपको 'वॉलेट' पर जाना होगा और 'डिपॉजिट मनी' पर क्लिक करना होगा। बीआईटीबीएनएस से बिटड्रॉपलेट वॉलेट में न्यूनतम ट्रांसफर 0.01 यूएसडीटी होना चाहिए। अनिवार्य रूप से यदि आपके पास यूएसडीटी फंड नहीं है तो आपको पहले इन्हें बीआईटीबीएनएस से खरीदना होगा और फिर इसे अपने बिटड्रॉपलेट वॉलेट में ट्रांसफर करना होगा।
एसआईपी सुविधा के लिए, जिसे इस प्लेटफॉर्म पर सिस्टमेटिक बायिंग प्लान कहा जाता है, आप यूनोकॉइन ऐप के माध्यम से निवेश कर सकते है। याद रखें कि यहां निवेश 50 रुपये से कम में शुरू किया जा सकता है। यह 8 साल पुरानी कंपनी है और बेंगलुरू में स्थित बिटकॉइन क्षेत्र में भारत की पहली एंट्री करने वाली कंपनी है। कंपनी 3 साल से भी कम समय में 5 देशों के 45 टॉप निवेशकों से आकर्षित करने का दावा करती है।
आपको यूनिकॉइन में साइन अप करना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको 6 अंकों का पासकोड सेट करने के लिए कहा जाएगा और बाद में आपको 6 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे, जिन्हें डेटा रीकवरिंग के लिए याद रखने की आवश्यकता होगी (यदि ऐसी स्थिति सामने आती है)। फिर खाते को वेरिफाई करना होगा। यहां केवाईसी में बैंक डिटेल सहित इनपुट दिए जाएंगे। दस्तावेज अपलोड होने के बाद, आपको 'एसबीपी' पर क्लिक करना होगा। एसबीपी के लिए क्रिप्टोकरेंसी चुनें (बिटकॉइन या ईथर)। निवेश का तरीका और राशि का भी उल्लेख करना होगा। बाद में एसआईपी से शुरू करने के लिए एसबीपी इनेबल पर क्लिक करें।
यह बिटकॉइन में एसआईपी निवेश की पेशकश करने वाला एक और प्लेटफॉर्म है। जेबपे ऐप डाउनलोड करें। अपना केवाईसी पूरा करें। इसके लिए आपको अपनी बैंक डिटेल के साथ 2 फोटो अपलोड करने होंगे और एसआईपी शुरू करने के लिए पैसे जमा करने होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान