नई दिल्ली, अक्टूबर 16। क्रेडिट कार्ड आज के समय में पेमेंट का एक बहुत ही अहम और कॉमन माध्यम है। यह कार्डधारकों को उनकी खरीदारी की पेमेंट के लिए बाद में भुगतान करने की सुविधा देता है। क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को अपना क्रेडिट स्कोर बनाने में भी मदद करते हैं। इससे लोगों लोन प्राप्त करने में मदद मिलती है। इतना महत्वपूर्ण होने के कारण, ग्राहकों को बार-बार अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को चेक करना चाहिए।
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट इस बात की समरी होती है कि आपने बिलिंग साइकिल के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग कैसे किया है। स्टेटमेंट में शर्तें, जरूरी आंकड़े और प्रतिशत होती हैं जो आपके क्रेडिट कार्ड की कुल शेष राशि की कैल्कुलेशन में भूमिका निभाते हैं। एक जिम्मेदार क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ता होने के लिए इसे पूरी तरह से पढ़ना और स्टेटमेंट पर संख्याओं और शर्तों को समझना महत्वपूर्ण है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप उस लिमिट से अधिक खर्च कर सकते हैं जिससे अधिक आपको चुकाने में दिक्कत आए। स्टेटमेंट पर नजर रख कर आप पेमेंट करने से पहले कार्ड का उपयोग कैसे और कहां किया गया है और आगे कैसे करना है इसकी प्लानिंग कर सकते हैं। अब जानते हैं उन 5 अन्य पॉइंट्स के बारे में, जिनके कारण आपको क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट पर नजर रखना जरूरी है।
यूजर्स को क्रेडिट कार्ड बिल पर लगने वाले अतिरिक्त लेनदेन शुल्क को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए। होता ये है कि कई बार बैंक निर्धारित सीमा से अधिक खर्च करने पर शुल्क वसूलते हैं। वे बकाया राशि पर ब्याज भी वसूल सकते हैं।
क्रेडिट लिमिट चेक करें
यह डिटेल आपको अपनी उपलब्ध क्रेडिट सीमा और कुल बकाया राशि के बारे में अपडेट रहने में मदद कर सकती है। कुल राशि में वे सभी ईएमआई शामिल होती हैं जिनका भुगतान आफको बिलिंग साइकिल में लगाए गए शुल्कों के साथ करना होता है।
कार्डधारकों के पास जमा रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल उनके एक्सपायर होने से पहले करना चाहिए। स्टेटमेंट में क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध रिवार्ड पॉइट में नए ऑफर्स भी शामिल होते हैं, जो यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड एग्रीमेंट के नियमों और शर्तों में कोई भी बदलाव मासिक डिटेल से पता लगाया जा सकता है। यह आपको अपडेट रहने में मदद करता है।
तेजी से बढ़ते साइबर क्राइम के इस दौर में कोई भी फिशिंग का शिकार हो सकता है। लेन-देन की समीक्षा करके, उपयोगकर्ता यह पहचान सकता है कि कोई ऐसी लेन-देन उसके कार्ड से तो नहीं की गयी, जो असल में उसने की ही नहीं है। आखिर में बताते चलें कि फेस्टिव सीजन चल रहा है। ढेरों कंपनियां बहुत सारे ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसलिए यदि आप क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर रहे हैं तो संभल करें। कहीं ऐसा न हो कि आप लिमिट से ज्यादा खर्च कर दें। क्योंकि अगर आप सही समय पर पैसा नहीं चुका पाए तो क्रेडिट कार्ड पर काफी उंची ब्याज दर चुकानी होगी। दूसरी बात इससे कभी भी कैश न निकालें। उस पर भी ब्याज दर काफी अधिक होती है।
More Articles
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान