नयी दिल्ली। यदि आप नियत तारीख (Due Date) तक अपने पूरे क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करने में नाकामयाब रहते हैं तो आपसे पूरी बकाया राशि पर ब्याज लिया जाएगा। अगर आपने पूरी पेमेंट के बजाय कुछ हिस्सा अदा कर दिया है तब भी आपसे पूरी राशि पर ही ब्याज वसूला जा सकता है। उदाहरण के लिए यदि आपने 50,000 रु के बिल पर में से 30,000 रु का भुगतान किया है, तो भी आपसे नई पेमेंट किये जाने और नया क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट जनरेट होने तक 50,000 रु पर ही ब्याज वसूला जाएगा। एक्सपर्ट कहते हैं कि यदि पूरा बिल नहीं चुकाया गया है तो आपकी जेब पर अधिक बोझ पड़ सकता है। पहले भुगतान तक पूरी राशि पर ब्याज लगाया जाएगा। बकाया शेष राशि पर ब्याज तब तक लगाया जाएगा जब तक कि नया स्टेटमेंट नहीं जनरेट होता। इसलिए अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो कोशिश करें पूरा बिल ही क्लियर करें।
मान लें कि आपकी बिलिंग साइकिल 30 दिनों की है और आप 5 जून को 30,000 रु की खरीदारी करते हैं। 25 जून को आप अपना स्टेटमेंट प्राप्त करते हैं, जिसके लिए भुगतान की नियत तारीख 10 जुलाई है। अब नियत तारीख पर मान लीजिए कि आप बिल के केवल कुछ हिस्से का भुगतान करते हैं, (मान लीजिए 30,000 रु के बजाय 20,000 रु)। इस स्थिति में आपसे 5 जून से 10 जुलाई (35 दिन) तक पूरे 30,000 रु पर ब्याज लिया जाएगा। इसे समझने का एक और तरीका यह है कि 30-40 दिनों की स्टैंडर्ड ब्याज-मुक्त अवधि समाप्त हो जाती है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि आपको ब्याज पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी और अगर बैंक कोई जुर्माना लगाएगा तो वो भी चुकाना होगा। जब आप नई साइकिल में अपने क्रेडिट कार्ड पर नई खरीदारी करते हैं (मान लीजिए आपने 5,000 रु का कुछ खरीदा) तो उस पर भी ब्याज देना होगा है। हमेशा की तरह आपको 25 जुलाई को नया स्टेटमेंट मिलेगा। अब आपको पता चलता है कि आपने बकाया पिछले बिल पर (30000 रु) और 5000 रु की नई खरीदारी दोनों पर ब्याज चुकाया है। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि इस भारी ब्याज शुल्क से बचने के लिए आपको समय पर अपने पूरे क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करना चाहिए। यदि आपके पास पूरा भुगतान करने के लिए पैसे नहीं है तो बकाया राशि को समान मासिक किस्तों (ईएमआई) में बदलवाएं। ईएमआई ऑप्शन में आपको चुका दी गई राशि पर ब्याज नहीं देना होगा।
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने की सुविधा को क्रेडिट कार्ड कैश एडवांस के नाम से जाना जाता है। यह एक सुविधा है जिसके तहत क्रेडिट कार्डधारकों को अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके एटीएम से एक निश्चित लिमिट तक पैसे निकालने की अनुमति होती। बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड पर इस खास सुविधा की पेशकश करते हैं। क्रेडिट कार्डधारक इस सुविधा का उपयोग कैश निकालने के लिए कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आपको इस पर एडवांस चार्ज या एडवांस फीस एक ऐसा शुल्क है जो आपको हर बार कैश निकालने पर देना होगा। इसके अलावा आपसे ब्याज भी अधिक वसूला जाता है।
More Articles
- क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?