नयी दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 325 के करीब पहुंच गई है। इसी को देखते हुए इंडियन बैंक एसोसिएशन ने खाताधारकों और बैंक के कर्मचारियों दोनों द्वारा सुरक्षित बैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं। कोरोनावायरस जिसे अब एक महामारी घोषित किया गया है, एक बेहद खतरनाक वायरस साबित हो रहा है। यह एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारी है। ऐसे समय पर इस बीमारी को और अधिक फैलने से बचाने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने कुछ बचने के सुरक्षा टिप्स जारी किए हैं।

Advertisement

बैंकिंग के लिए सुरक्षा टिप्स :
1. आईबीए ने कहा है जब तक बेहद जरूरी न हो बैंक ब्रांच न जाएं, इसकी जगह इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग जैसे माध्यमों के जरिये लेन-देन करें।
2. चेक या नकदी के माध्यम से धन जमा करने या ट्रांसफर करने के लिए आईबीए ने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक भुगतान चैनलों जैसे कि एनईएफटी, आरटीआई आदि का उपयोग करने के लिए कहा है।
3. लोन सॉल्युशन के लिए आईबीए ने ग्राहकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का चयन करने के लिए कहा है, जिससे वन-ऑन-वन मीटिंग कम हो।
4. साथ ही कोरोना को फैलने से रोकने के लिए भुगतान के लिए नकदी से बचें और इसके बजाय ग्राहकों को डेबिट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि का उपयोग करना चाहिए।
5. यदि आप नकदी के माध्यम से भुगतान करते हैं या बैंक शाखा में जाते हैं तो ऐसा करने से पहले और बाद में कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथों को अच्छी तरह से धो कर उचित स्वच्छता सुनिश्चित करें।

Advertisement

आईबीए ने लोगों से बैंक ब्रांच न जाने की अपील की है और इसके बजाय ऑनलाइन तरीकों से बैंकिंग का इस्तेमाल करने को कहा है।