रोजमर्रा का खर्च हो या फिर ऑनलाइन शॉपिंग, क्रेडिट कार्ड के जरिए झट से ट्रांजैक्शन हो जाता है. फाइनेंशियल कंपनियां भी कार्ड के साथ कई आकर्षक ऑफर देती हैं. यही वजह है कि तेजी से क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या बढ़ी है. मार्च 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 10 करोड़ क्रेडिट कार्ड यूजर्स रहे, जोकि फरवरी को मुकाबले 20% बढ़े हैं. पिछले साल क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या 8.5 करोड़ थी.

Advertisement

क्रेडिट कार्ड यूजर्स कर देते हैं ये 5 गलतियां

जानकार मान रहे हैं कि अगले 5 सालों में क्रेडिट कार्ड मार्केट में ग्रोथ दिखेगी. क्रेडिट कार्ड पैसों के जरूरत को पूरा तो कर देता है लेकिन कई छोटी-छोटी गलतियों से नुकसान भी पहुंच सकता है. इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है...तो चलिए जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड यूजर्स आमतौर कौन सी 5 गलतियां कर देते हैं...

Advertisement

क्रेडिट कार्ड यूजर्स कैश के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. ATM से पैसा निकालने के लिए जैसे डेबिट कार्ड का यूज होता है उसी तरह क्रेडिट कार्ड से भी कैश निकलते हैं. इससे यूजर्स को नुकसान हो सकता है. क्योंकि ऐसा करने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होता है. अगर क्रेडिट कार्ड से कई बार पैसा निकाला जाए तो बैंक एडवांस चार्ज भी लेते हैं.

Advertisement

ड्यू पेमेंट में देरी से क्रेडिट कार्ड यूजर्स को नुकसान होता है. अक्सर यूजर्स क्रेडिट कार्ड के बकाए को अगले महीने के लिए टाल देना भारी पड़ सकता है. ऐसे में एक साथ 2 महीने का पेमेंट करना महंगा पड़ सकता है. क्योंकि बकाए अमाउंट पर कंपाउंड ब्याज भी बढ़ने लगता है.

गलती का भुगतना पड़ता है खामियाजा

क्रेडिट कार्डहोल्डर्स अक्सर कार्ड की पूरी लिमिट का इस्तेमाल करते हैं. इससे यूजर्स की क्रेडिट प्रोफाइल निगेटिव में जा सकती है. पूरी लिमिट को बार बार इस्तेमाल ऐसी गलती होती है तो बैंक इसे क्रेडिट हंग्री कैटेगरी में डाल सकता है.

Advertisement

क्रेडिट कार्डहोल्डर्स को ठगी का शिकार होने से बचना चाहिए. क्योंकि ज्यादातर फ्रॉड के मामलों में ठग किसी भी कंपनी के अधिकारी बनकर जानकारी निकलवा लेते हैं. जबकि बैंक की ओर से कभी भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगते हैं.