नई दिल्‍ली। आप चाहते हैं कि आपकी आने वाली हर पीढ़ी करोड़पति हो जाए, तो यह संभव है। आप चाहे करोड़पति न हों लेकिन आने वाली पीढ़ियों को करोड़पति बनाना संभव है। हालांकि खुद को करोड़पति बनाने के लिए काफी पैसा चाहिए होता है, लेकिन बच्‍चों और उनके होने वाले बच्‍चों को अगर करोड़पति बनाना चाहें, तो यह काफी कम निवेश में हो सकता है। अगर आपने एक बार यह प्‍लानिंग शुरू कर दी, तो आपकी आने वाली हर पीढ़ी करोड़पति जरूर हो सकती है।

Advertisement

कितने निवेश की होगी जरूरत

अगर आपके 2 बच्‍चे हैं, तो आप उनको करोड़पति बनाने के लिए अभी से प्‍लानिंग शुरू करें। इसके साथ ही यह मान कर कि इन दोनों बच्‍चों के आगे भी एक-एक बच्‍चा होगा, उनकी प्‍लानिंग भी अभी से शुरू कर दें। इस पूरी प्‍लानिंग के लिए आपको 5 हजार रुपये महीने के निवेश की जरूरत होगी। इतने निवेश की शुरुआत से आपके दोनों बच्‍चों को 25 साल में और इसके बाद उनके बच्‍चों को 15 साल में करोड़पति बनना संभव है।

Advertisement

जानिए प्लानिंग का डिटेल

देश में ज्‍यादातर लोगों का भरोसा बैंक और पोस्‍ट आफिस में है। यहां पर निवेश पर ब्‍याज जरूर कम मिलता है, लेकिन अगर लम्‍बे समय तक निवेश किया जाए तो आपके बच्‍चे और फिर उनके बच्‍चे भी आराम से करोड़पति बन सकते हैं। आइये जानते हैं निवेश की प्लानिंग।

अपनी निवेश राशि को 4 भागों में बांट लें

आपको कुल मिला कर 5 हजार रुपये महीने का निवेश करना है। इस निवेश को 4 भागों में बांट लें। पहले 1500-1500 रुपये से दो निवेश शुरू करें। इसी के साथ 1000-1000 रुपये की दो निवेश योजनाएं शुरू करें। ये 4 योजनाएं आपके बच्‍चे और उनके बच्‍चों को करोड़पति बना देंगी।

बैंक और पोस्‍ट आफिस में ऐसे जमा करें पैसा

बैंक और पोस्‍ट आफिस की ब्‍याज दरें बदलती रहती हैं। औसतन इन दोनों जगहों पर साढ़े फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक ब्‍याज मिल रहा है। इसलिए अगर आपके दो बच्‍चे हैं तो उनके लिए 25 साल तक हर माह 1500-1500 रुपये से निवेश की शुरुआत कर दें। बाद में इसमें हर साल 18 फीसदी का इजाफा करते जाएं। इस प्‍लानिंग से आपके दोनों बच्‍चों के पास 25 साल में एक-एक करोड़ रुपये का फंड होगा।

बैंक और पोस्‍ट आफिस में निवेश की योजना एक नजर में

-1500 रुपये से शुरू करें निवेश

-25 साल तक चलाएं इस निवेश को
-हर साल इसमें करें 18 फीसदी का इजाफा
-7 फीसद का संभावित रिटर्न
-1 करोड रुपये का फंड तैयार हो जाएगा

बच्‍चों के बच्‍चों के लिए भी शुरू करें निवेश

इसी के साथ बच्‍चों के बाद की पीढ़ी के लिए भी निवेश की शुरुआत करें। इसके लिए आपको 2 अकाउंट खोलकर 1000-1000 रुपये महीने से निवेश की शुरुआत करनी होगी। यह अकाउंट आप आपने नाम से या अपने बच्‍चे के नाम से खोल सकते हैं। इन अकाउंट में निवेश को हर साल 9 फीसदी आपको बढ़ाना होगा। 40 साल तक यह निवेश आपके बच्‍चों की अगली पीढ़ी को भी करोड़पति बना देगा। 

बच्चों के बच्चे के लिए निवेश की योजना

-1000 रुपये से शुरू करें निवेश

-हर साल इसमें करें 9 फीसदी का इजाफा
-40 साल तक चलाएं इस निवेश को
-7 फीसद का संभावित मिले रिटर्न
-1 करोड़ रुपये का फंड हो जाएगा तैयार

इन योजनाओं को चलाएं पीढ़ी दर पीढ़ी

अपने बच्‍चे को करोड़पति बनाने के लिए तो आपको निवेश करना होगा, लेकिन उसकी आगे की पीढ़ी के निवेश आप शुरू करके बेटे या बेटी की नौकरी लगने के साथ ही उसे सौंप दें। इसके बाद उसे समझाएं कि वह भी आगे की पीढ़ी के लिए 1500 रुपये महीने का निवेश शुरू करें। जिससे करोड़पति बनने का सिलसिला पीढी दर पीढी चलता रहे। 

और कम निवेश में कैसे करें प्लानिंग

फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम के अनुसार म्‍युचुअल फंड में थोड़ा कम निवेश से भी इस लक्ष्‍य को पाया जा सकता है। यहां पर आप दोनों बच्‍चों के नाम निवेश की शुरुआत 1500-1500 रुपये से करें। लेकिन बाद में इसमें केवल 15 फीसदी का ही इजाफा करें।

म्‍युचुअल फंड में निवेश की योजना

-1500 रुपये से शुरू करें निवेश

-25 साल तक चलाए इस निवेश को
-हर साल इसमें करें 15 फीसदी का इजाफा
-12 फीसद का संभावित मिले रिटर्न
-1 करोड रुपये का फंड हो जाएगा तैयार

अगली पीढ़ी के लिए भी कम पैसे में निवेश की योजना

अगली पीढ़ी के लिए निवेश की योजना म्‍युचुअल फंड के माध्‍यम से बनाने में आपको हर साल निवेश बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

म्‍युचुअल फंड में निवेश की योजना

-1000 रुपये से शुरू करें निवेश
-40 साल तक चलाएं इस निवेश को
-12 फीसद का मिले संभावित रिटर्न
-1 करोड रुपये का फंड हो जाएगा तैयार

अच्‍छा रिटर्न देने वाली म्‍युचुअल फंड की योजनाएं

10 साल में अच्‍छा रिटर्न देने वाले म्‍युचुअल फंड

-एसबीआई स्मॉल कैप रेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 18.99 फीसदी का रिटर्न।
-इंवेसको इंडिया मिडकैपरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 16.36 फीसदी का रिटर्न।
-कोटक इमर्ज एक्टरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 15.52 फीसदी का रिटर्न।
-डीएसपी मिडकैपरेग्युलर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 15.44 फीसदी का रिटर्न।

नोट : यह कंपाउंडिड एनुअल ग्रोथ रेट यानी सीएजीआर है, जिसका मतलब होता है कि हर साल मिला रिटर्न। म्यूचुअल फंड के यह आंकड़े 12 फरवरी 2020 तक के अपडेट हैं।
नोट : निवेश सलाह ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स की तरफ से दी गई हैं। कृपया इनकी अपने स्तर पर या अपने एक्सपर्ट्स के जरिए जांच कर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम होते हैं।