नई दिल्ली, अप्रैल 30। अप्रैल का महीना खत्म हो रहा है। कल यानी रविवार से नया महीना शुरू होने जा रहा है। नया महीना अपने साथ कुछ बदलाव भी लेकर आ रहा है। 1 मई से कुछ बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे। इस महीने की शुरुआत बैंकिंग हॉलिडे से होगी और आईपीओ में निवेश करने के लिए यूपीआई पेमेंट करने वालों के लिए बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
LIC : एक बार जमा करें पैसा, जीवन भर पाएं 12,000 रु मासिक पेंशन
हर महीने की तरह इस महीने की शुरुआत में कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम को लेकर फैसला लेंगी। इस बार भी आम आदमी को झटका लग सकता है और रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा सकती है। गौरतलब है कि पिछली बार गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया गया था।
अगर आपके बैंकों में लगातार चक्कर लगते रहते हैं तो मई महीने की शुरुआत आपके लिए थोड़ी दिक्कत हो सकती है। बता दें कि 1 मई से 4 मई तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से होंगी। इसी दिन मजदूर दिवस भी है। 2 मई को महर्षि परशुराम जयंती है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 3 और 4 मई को ईद उल फितर के चलते अलग-अलग जगह बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा शनिवार और रविवार को मिलाकर मई महीने में पूरे 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।
सरकार की तरफ से 1 मई से शुरू होने वाला ये सबसे बड़ा फैसला है। यूपी की राजधानी लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाले इस 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सरकार ने 1 मई से टोल टैक्स वसूलने की इजाजत दे दी है। यानी अब इस एक्सप्रेसवे पर आपका सफर महंगा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली की दर 2.45 रुपये प्रति किलोमीटर हो सकती है।
आईपीओ में निवेश करने वाले रिटेल निवेशक यूपीआई के जरिए काफी पैसा लगाते हैं। तो अगर आप भी एक रिटेल निवेशक हैं और आईपीओ में यूपीआई के जरिए पैसे लगाते हैं तो आपके लिए 1 मई से एक बदलाव होने जा रहा है। ऐसे निवेशकों को सेबी ने एक बड़ी राहत दी है। अभी तक आईपीओ में यूपीआई के जरिए 2 लाख रुपये तक लगाए जा सकते थे, लेकिन अब इसकी सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक दिया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग