नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अचानक अपने रिचार्ज प्लान में कैशबैंक की झड़ी लगा दी है। करीब आधा दर्जन कैशबैक के ऑफर इस समय चल रहे हैं। इनका फायदा उठा कर लोग 2020 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। इस रिलायंस जियाे ने हाल ही अपना सबसे सस्ता 1 साल का रिचार्ज प्लान '2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' शुरू किया है, जिसे 2020 रुपये में दिया जा रहा है। लोग चाहें तो यह रिचार्ज प्लान उन्हें फ्री में मिल सकता है। इस समय रिलायंस जियो के जो-जो कैशबैक ऑफर चल रहे हैं, आइये उनको जानते हैं। लेकिन यहां पर एक बार याद रखने की है कि यह कैशबैक ऑफर कुछ ही समय के लिए हैं। इसलिए जिस कैशबैक ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, पहले उसकी लास्ट डेट जरूर देख लें।
रिलायंस जियो का मोबाइल नंबर अगर कोई अमेजन से रिचार्ज कराता है, तो वह 300 रुपये तक का कैशबैक ले सकता है। जियो का यह ऑफर नए और पुराने दोनों तरह के ग्राहकों के लिए है। हालांकि अमेजन के माध्यम से रिलायंस जियो ऑफर का लाभ केवल 1 बार ही लिया जा सकता है। इस कैशबैक ऑफर का लाभ जनवरी 2020 में ही लिया जा सकता है।
रिलायंस जियो अमेजन पे-यूपीआई कैशबैक ऑफर
149 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराने वालों को अमेजन पे-यूपीआई से रिचार्ज कराने पर 25 रुपये का सीधे-सीधे डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ ग्राहक जनवरी 2020 में ही उठा सकते हैं। इसका लाभ ग्राहक केवल 1 बार ही उठा सकता है। यह 25 रुपये का डिस्काउंट पाने के लिए माई जियो ऐप या जियो डॉट काम से ही रिचार्ज कराना पड़ेगा।
अगर रिलायंस जिया के ग्राहक पेटीएम से रिचार्ज कराते हैं तो वह 2020 रुपये का कैशबैक वाउचर पा सकते हैं। हालांकि यह ऑफर केवल ग्राहकों तक ही सीमित है। इस कैशबैक ऑफर का लाभ लेने के लिए लोगों को न्यूनतम 149 रुपये या इससे ज्यादा वाले रिचार्ज प्लान लेने होंगे।
फोनपे से यूपीआई के तहत पेमेंट करके रिचार्ज कराने पर भी कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। ऐसे करने पर ग्राहक को 100 रुपये तक का कैशबैक लाभ मिल सकता है। वहीं इसके अलावा 50 रुपये का रिवॉर्ड भी जिता जा सकता है। ऐसे में अगर दोनों फायदों को जोड़ लिया जाए तो यह 150 रुपये तक का हो सकता है। वैसे अभी तक फोनपे से रिचार्ज कराने वाले ग्राहको को 50 रुपये का रिवॉर्ड बेनिफिट ही मिल रहा था।
मोबीक्विक से अगर रिलायंस जियो के फोन को रिचार्ज कराया जाए तो 200 रुपये का सुपरकैश दिया जा रहा है। अगर इसका फायदा लेना चाहते हैं तो ग्राहक को रिचार्ज करते सयम JIO50P कोड लिख कर रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद सुपरकैश का लाभ मिलेगा।
रिलायंस जियो का अगर फोन फ्रीचार्ज कराएंगे तो नए ग्राहकों को 30 रुपये का सीधा-सीधा डिस्काउंट लाभ दिया जा रहा है। वहीं, पुराने ग्राहकों को 20 फीसदी का लाभ या 15 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान