नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता केनरा बैंक में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। दिवाली से पहले बैंक ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। केनरा बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) आधारित लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। केनरा बैंक ने भी कस्टमर्स को बताया कैसे करें सुरक्षित ट्रांजेक्शन ये भी पढ़ें
ब्याज दरों में अधिकतम 15 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) तक की कटौती की है। रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट यानी आरएलएलआर को 6.90% ही रखा गया है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जानिए कितना सस्ता हुआ लोन
एक दिन और एक महीने के लोन पर ब्याज दरें 0.15% घटकर 6.80% जबकि 3 महीने की अवधि के लोन पर 7.10% से गिरकर 6.95% रह गई हैं। 6 महीने और एक साल के लोन पर इंट्रेस्ट रेट 0.05% घटाया गया है। 1 साल की अवधि के लोन पर अब नई दरें 7.40% से घटकर 7.35% हो गई हैं। इसी तरह 6 महीने की अवधि के लोन पर दरें 7.30% रह गई हैं। आपके जानकारी के लिए बता दें कि नई ब्याज दरें 7 नवंबर से लागू हो गई हैं।
बता दें कि हाल ही में इससे पहले गुरुवार को इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.05 से 0.50% तक की कटौती की थी। इंडियन ओवरसीज बैंक की नई दरें 10 नवंबर से प्रभावी होंगी। कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में 15 बेसिक पॉइंट (बीपीएस) की कटौती की है। इसी के साथ अब बैंक 6.75% सालाना की ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी लोन की ब्याज दरों में कटौती की थी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने का ऐलान किया है। लेकिन इसके लिए ग्राहकों को बैंक के ऐप योनो से अप्लाई करना होगा। एसबीआई ने कहा कि उन ग्राहकों को 10 बीपीएस यानी 0.10 फीसदी की ब्याज में स्पेशल छूट मिलेगी, जिनका सिबिल स्कोर अच्छा होगा। हालांकि, यह लोन की राशि पर भी निर्भर करेगा। एसबीआई 6.95 से 7.95 फीसदी सालाना ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव बोनांजा ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत बैंक होम लोन पर सभी तरह के अपफ्रंट, प्रोसेसिंग चार्ज और डॉक्यूमेंट चार्ज नहीं लेगा। ग्राहक इस ऑफर का फायदा पीएनबी की शाखाओं या डिजिटल चैनल के जरिए 31 दिसंबर 2020 तक ले सकते हैं। बैंक फिलहाल 7.10 से 7.90 फीसदी सालाना ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव ट्रीट्स 2.0 को लॉन्च किया है। इसके तहत लोन पर प्रोसेसिंग फीस की छूट और ईएमआई में छूट के साथ-साथ ग्राहकों को कैशबैक, गिफ्ट वाउचर और कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। बैंक 6.95 से 7.65 फीसदी सालाना ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
ठीक इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक ने फेस्टिव बोनांजा लॉन्च किया है, जिसमें कई ऑफर मिल रहे हैं। इसके तहत ब्याज दरें 6.90 फीसदी से शुरू हैं व प्रोसेसिंग फीस 3,000 रुपए से शुरू है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित