नई दिल्ली: टूव्हीलर खरीदने का मन बना रहे है तो जल्दी खरीद लीजिए। फिलहाल ईयर एंड में सस्ती भी मिलेगी। लेकिन अगर कुछ दिन रुक कर अगले साल का वेट करेंगे तो महंगा पड़ेगा। नए साल में टूव्हीलर खरीदना काफी महंगा हो जाएगा, क्योंकि कंपनियां जनवरी से बाइकों की कीमत में इजाफा कर रही हैं।
बजाज ने 1000 रु से लेकर 1500 रु तक की बढ़ोतरी
वहीं बजाज ने तो न्यू ईयर का भी इंतजार नहीं किया और कीमतों में अच्छी खासी बढ़ोतरी कर दी है। बजाज ऑटो ने एक बार फिर अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बजाज पल्सर के लगभग सभी मॉडल और वेरियंट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। बजाज ऑटो कम कीमत में प्रोडक्ट लॉन्च करने और लोकप्रियता बढ़ने के बाद उनकी कीमतों में बढ़ोतरी के लिए लोकप्रिय है। बजाज ने पल्सर सीरीज की बाइक्स की कीमतों में 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
पल्सर की सभी रेंज के दाम बढ़ गए हैं, जिनमें हालिया लॉन्च Pulsar 125 Split Seat drum वेरियंट भी है। बीते महीने यानी नवंबर में भी बजाज पल्सर बाइक के कई मॉडल और वेरियंट्स की कीमतें बढ़ी थीं। साथ ही Bajaj Dominar बाइक के प्राइस भी बढ़ाए गए थे। बीते कुछ दिनों में कई कार कंपनियों ने भी प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने का हवाला देते हुए अगले साल यानी जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। अब टू व्हीलर्स सेगमेंट में बजाज ऑटो ने अपनी पॉप्युलर बाइक पल्सर के लगभग सभी मॉडल्स और वेरियंट्स की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही हीरो मोटोकॉर्प ने एक जनवरी 2021 से अपने वाहनों की कीमतों में 1,500 रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की है।
बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Pulsar 125 के सभी वेरियंट्स की कीमतें अब प्राइस हाइक के बाद 72,122 रुपये से लेकर 80,218 रुपये तक हो गई हैं। वहीं Pulsar 150 के ट्विन डिस्क वेरियंट की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा हो गई है और स्टैंडर्ड वेरियंट की एक लाख रुपये के करीब हो गई है। Pulsar 150 Neon की कीमत 92,627 रुपये हो गई है। Bajaj Pulsar 180F की कीमत 1.13 लाख रुपये और Pulsar 220F की कीमत 1.23 लाख रुपये हो गई है। वहीं Pulsar NS160 की कीमत 1.08 लाख रुपये, Pulsar NS200 की कीमत 1.31 लाख रुपये हो गई है। Pulsar RS200 की कीमत 1.52 लाख रुपये है।
हीरो मोटोकॉर्प ने एक जनवरी 2021 से अपने वाहनों की कीमतों में 1,500 रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की है। हालांकि किस मॉडल के दाम कितने बढ़ेंगे, इस बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से वह यह कदम उठा रही है। हीरो मोटोकॉर्प ने बुधवार को बयान में कहा कि विभिन्न जिसों मसलन इस्पात, एल्युमीनियम, प्लास्टिक और अन्य धातुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनी ने बयान में कहा कि जिस कीमतों में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए हम एक जनवरी, 2021 से अपने उत्पादों के दाम 1,500 रुपये तक बढ़ाने जा रहे हैं। डीलरों को विभिन्न मॉडलों में कीमतों में वृद्धि की जानकारी जल्द दी जाएगी। हीरो मोटोकॉर्प ने आगे कहा कि हमने Leap-2 अंब्रैला के तहत अपने सेविंग्स प्रोग्राम को पहले से तेज कर दिया है। कंपनी बढ़ी हुई इनपुट लागत के प्रभाव को कम करने की दिशा में काम करती रहेगी ताकि ग्राहकों पर इस बढ़ोत्तरी का बोझ कम पड़े और हमारा मार्जिन प्रोटेक्ट हो सके।
इससे पहले व्हीकल कंपनियां मारुति सुजुकी इंडिया, फोर्ड इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी एलान कर चुकी हैं कि वे जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ांएगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा है कि बढ़ोत्तरी मारुति के अलग-अलग मॉडल्स के आधार पर अलग-अलग होगी। वहीं फोर्ड ने एलान कर दिया है कि वह विभिन्न कारों के दाम 1-3 फीसदी तक बढ़ाएगी। इससे विभिन्न फोर्ड कारों के दाम लगभग 5000 से लेकर 35000 रुपये तक बढ़ जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान