नई दिल्ली। अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। इस समय जहां कार पर कंपनियां खूब छूट और ऑफर दे रही हैं, वहीं सरकार की स्कीम का भी फायदा उठाया जा सकता है। अगर ऑफरों और सरकारी स्कीम का फायदा उठा कर कार खरीदी जाए तो इस समय काफी सस्ते और आसानी से कार आ जाएगी। अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां पर सरकारी स्कीम से लेकर कार की कीमत और एसबीआई कार लोन के हिसाब से उसकी कितनी किस्त आएगी, इस बात की पूरी जानकारी कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि यह सरकारी स्कीम क्या है।
सरकार ने इस वक्त एलटीसी कैश वाउचर स्कीम शुरू की है। एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के अंतर्गत केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारियों के अलावा निजी क्षेत्र के कर्मचारी भी कवर हैं। इस स्कीम के तहत लोग अपनी एलटीसी का पैसा बिना किसी बिल लगाए या यात्रा करें ले सकते हैं। लेकिन इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए सरकार ने एक शर्त लगाई है कि इस पैसे से लोगों को कोई सामान खरीदना होगा। वहीं जो सामान खरीदा जाए उस पर 12 फीसदी या इससे ज्यादा जीएसटी लगता हो। ऐसे में अगर आप चाहें तो एलटीसी कैश वाउचर स्कीम से पैसे लेकर कार भी खरीद सकते हैं। एलटीसी कैश वाउचर स्कीम से मिले पैसे को कार के डाउनपेमेंट के रूप में दे सकते हैं। बाकी पैसों के लिए आप एसबीआई सहित अन्य बैंकों या वित्तीय संस्थानों से कार लोन ले सकते हैं।
एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के तहत एलटीसी का फायदा उठाने के लिए इसके 3 गुने के बराबर राशि खर्च करनी होगी। यानी अगर आपको एलटीसी के रूप में 50,000 रुपये मिलता है तो आपको 150000 रुपये और खर्च करने होंगे।
यह पैसा उन्हीं वस्तुओं या सेवाओं के लिए करना होगा, जिन पर 12 फीसदी या उससे अधिक जीएसटी लगता हो।
एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के तहत आपको इस पैसे का भुगतान डिजिटल मोड में ही करना होगा।
बिल पर उस व्यक्ति का ही नाम होना चाहिए, जिसे एलटीसी कैश वाउचर स्कीम मिली है।
एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के का फायदा 12 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच उठाया जा सकता है।
अगर आप एलटीसी कैश वाउचर स्कीम की मदद से कार खरीदना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। कारों पर इस वक्त 28 फीसदी जीएसटी लग रहा है। ऐसे में कार एलटीसी कैश वाउचर स्कीम की शर्त को पूरा करती है। आप एलटीसी कैश वाउचर स्कीम का पैसे से कोई भी कार खरीद सकते हैं। आपको यह पैसा एक तरह से कार के डाउनपेमेंट के रूप में देना होगा। आपको जो भी पैसा एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के रूप में मिलेगा, कार उससे चार गुना से ज्यादा महंगी ही आएगी। इससे आपकी दूसरी शर्त भी पूरी हो जाएगी। हां, एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के अलावा कार के लिए जो पैसा आपको देना है, वह आप नकद या कार लोन के रूप में चुकाने का फैसला कर सकते हैं। जानिए अगर मारुति अल्टो कार एलटीसी कैश वाउचर स्कीम से खरीदी जाए तो आपको कितनी किस्त देनी होगी।
ये है दिल्ली में मारुति अल्टो की ऑनरोड कीमत
-एक्स शोरूम कीमत : 2,94,800 रुपये
-आरटीओ चार्ज : 14,122 रुपये
-बीमा : 16,419 रुपये
जानिए अन्य चार्ज
-हाइपोथेकशन चार्ज : 1,500 रुपये
-फास्टैग : 500 रुपये
-ऑनरोड दिल्ली में कीमत : 3,27,341 रुपये
-मारुति अल्टो (ओ) : 3.33 लाख रुपये
-मारुति अल्टो एलएक्सआई : 3.90 लाख रुपये
-मारुति अल्टो एलएक्सआई (ओ) : 3.94 लाख रुपये
-एसबीआई 7.75 फीसदी से लेकर 11.20 फीसदी के बीच कार लोन दे रहा है।
-एसबीआई से अधिकतम 7 साल के लिए लिया जा सकता है कार लोन।
-इस वक्त एसबीआई कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं ले रहा है।
-एसबीआई से ऑनरोड कार कीमत का भी लिया जा सकता है कार लोन
-अगर एसबीआई से 5 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लेंगे तो किस्त आएगी 2028 रुपये महीना।
-अगर एसबीआई से 6 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लेंगे तो किस्त आएगी 17538 रुपये महीना।
-अगर एसबीआई से 7 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लेंगे तो किस्त आएगी 1559 रुपये महीना।
अगर आप को एलटीसी कैश वाउचर स्कीम के रूप में 75,000 रुपये मिलता है, तो आप यह पैसा मारुति अल्टो की डाउनपेमेंट के रूप में दे देंगे। दिल्ली में मारुति अल्टो की ऑनरोड कीमत 3,27,341 रुपये है। इस प्रकार एलटीसी कैश वाउचर स्कीम का पैसा देने के बाद आपको करीब 2.5 लाख रुपये और देने होंगे। अगर आप इस ढाई लाख रुपये का कार लोन लेते हैं, तो 7 साल के लिए आपकी किस्त आएगी 3800 रुपये महीना की। इस प्रकार केवल 3800 रुपये की किस्त शुरू कर आप आसानी से कार खरीद सकते हैं। इसमें अभी कार कंपनियों के ऑफर की छूट को शामिल नहीं किया गया है। उनकी छूट अलग से ली जा सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान