नई दिल्ली, जून 25। भारत में बिजनेस करने और उसेसे अच्छी कमाई करने की संभावनाएं बहुत है। बस हमें जरूरत यह है कि हम अपने बजट, काम में रुचि और जगह विशेष पर बिजनेस चलने की संभावना को परख कर बिजनेस आइडिया चुने। आज हम जिस बिजनेस आइडिया में निवेश करने के लिए सलाह दे रहे है वह स्थिरता के साथ मोटी कमाई का एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। आप जेनेरिक दवा डिस्ट्रीब्यूशन स्टार्टअप 'जेनेरिक आधार' कंपनी के साथ निवेश कर लाखों की कमाई कर सकते हैं। आज के युग में मेडिकल सेक्टर बंपर कमाई का एक बड़ा विकल्प है।
जेनेरिक आधार कंपनी दवाओं पर ग्राहको को 80 प्रतिशत तक की छूट देती है। दवाओं पर दुकानदारों को भी 20 से 40 फीसदी का मार्जिन मिलता है। यह कंपनी आपको नए मेडिकल स्टोर खोलने से लेकर दवाओं के डिस्ट्रीब्यूशन में अपने निवेशक की पूरी सहायता करती हैं। बड़ी कंपनियों के दवाओं पर भी यह स्टार्टअप 15-20 प्रतिशत का छूट देती है। अगर आप मेडिकल स्टोर संचालक है तो जेनेरिक आधार स्टार्टअप के साथ जुड़ना आपके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होगा। जेनेरिक दवाओं की मांग और उसपे मिलने वाला मारजीन निश्चित ही आपको लाखों की कमाई करायेगा। जेनेरिक आधार कंपनी के प्रोडक्ट को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से बेच सकते हैं।
टाटा ग्रुप ने भी जेनेरिक आधार स्टार्टअप में भारी निवेश किया हैं। खुद रतन टाटा ने इस कंपनी खासी दिलचस्पी दिखाई हैं। कंपनी के स्टोर पूरे देश में खुल रहे है। टाटा के आलावा भी कुछ बड़ी कंपनियों ने इस स्टार्टअप में निवेश किया है।
अगर आपने जेनेरिक दवाओं की बिक्री कर के कमाई करने का मन बना लिया है तो जेनेरिक आधार की फ्रेंचाइजी लेना एक अच्छा विकल्प है। आप कंपनी के बेबसाइट www.gemericaadhar.com पर जा के बिजनेस ऑपरच्यूनिटी सेक्सन को वीजिट करे। यहा आपको फार्म में जरूरी डिटेल्स भरनी होगी जिसके बाद जेनेरिक आधार कंपनी खुद आपको संपर्क करेगी। सारी जानकारी लेने के बाद आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान