नई दिल्ली, जुलाई 08। जरूरी नहीं है कि बिजनेस शुरू करने के लिए किसी बड़े शहर में रहना जरूरी है। आज यातायात की कनेक्टिविटी हर जगह है। यदि आप छोटे से गाँव या कस्बे में रहते हैं तो भी आप छोटे या बड़े लागत के साथ बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बिजनेस शुरू करने के लिए बस आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया की जरूरत है जो आपको स्थानीय ग्राहको के साथ-साथ देश के ग्राहको तक पहुचने का मौका दे। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आडिया के बारे में बताएगें जीसे छोटे कस्बे या गांव में भी शुरू किया जा सकता है। हमेशा बिजनेस ऐसा करना चाहिए जिसकी मांग हर समय हर जगह समान रहे, इससे साल भर कमाई का रास्ता बना रहेगा। आज हम आपसे मसाले के बिजनेस के बारे में बात करेंगे।

Advertisement

कहां होते हैं मसाले

भारत विश्व का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक देश है। भारत के लगभग सभी राज्यों में मसालों का उत्पादन होता हैं। देश में उत्तरी राज्यों से लेकर दक्षिणी राज्यों तक और पूर्वी राज्यों से लेकर पश्चिम के राज्यों में हर जगह मसालों की खेती होती हैं। कुछ मसाले- केसर,लौंग, इलायची, सौंफ, तेजपत्ता, मेथी, जीरा, मिर्च, अदरक, लहसुन, हल्दी, धनिया आदि का उत्पादन भारत में होता हैं।

Advertisement
कैसे शुरू करें बिजनेस

मसालों का बिजनेस शुरू करने के दो तरीके हैं, पहला मसालों का होलसेल व्यापार शुरू करना और दूसरा कच्चे माल से मसाला तैयार करना।

होलसेल बिजनेस

भारत में हर राज्य में मसालों की खपत बेसुमार है और यह बढ़ती ही जा रही है। लोगों में स्पाइसी खाने का ट्रेंड चल चुका है। अब घरों में भी मसालों का उपयोग काफी बढ़ गया हैं। आप मसालों के मैन्युफैक्चरर से होलसेल या डिलरशिप कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं। आप अगर एक जिला या तहसील लेवल पर भी डीलरशिप लेते हैं तो आपको अच्छा कमिशन मिलेगा।

 
मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

आप अपने बजट और बाजार में आपके माल के खपत के अनुसार पुलवराइजर मशीन लगा कर मसालों का मैन्युफैक्चरिंग और पैकिंग कर सकते हैं। मसालों के रॉ मटेरियल थोक में बाजार में उपलब्ध हैं। आप किसानों से डायरेक्ट संपर्क करके भी कच्चा माल मंगा सकते हैं।

कैसे करे रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले आपको अपने फर्म के नाम पर जीएसटी नंबर लेना होगा.
जीएसटी के बाद एमएसएमई के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
रजिस्ट्रेशन के बाद आपकों बैंक में अपने कंपनी के नाम से खाता खुलवाना होगा.