नई दिल्ली, अगस्त 16। कोरोना काल में ढेरों ढेर लोग बेरोजगार हुए। लाखों लोगों की नौकरी चली गयी या उनके बिजनेस बंद हो गए। ऐसे में ये समय है एक नयी शुरुआत करने का। अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम आएगी। बहुत कम लोग जानते हैं कि अमेजन और फ्लिपकार्ट एक बड़ा बिजनेस प्लेटफॉर्म ऑफर करते हैं। आप इन दोनों प्लेटफॉर्म्स की मदद से अपना बिजनेस चला सकते हैं और तगड़ी कमाई कर सकते हैं। जानते हैं बाकी डिटेल।
ये एक कम रिस्क वाला बिजनेस होगा। दोनों ही ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियां लोगों को अपने साथ जुड़ने का मौका देती हैं। पहले बात करते हैं अमेजन की। इसके लिए sell.amazon.in पर जाएं और खुद को विक्रेता के रूप में रजिस्टर करने के लिए अकाउंट बनाएं। आपको जीएसटी नंबर के अलावा पैन, आधार और अकाउंट नंबर चाहिए होगा। साथ ही आपसे मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी मांगी जाएगी।
सेलर अकाउंट बनाने के बाद कोई भी अपने प्रोडक्ट को अमेजन की साइट पर लिस्ट कर सकता है। इसके लिए उसकी डिटेल अपलोड करनी होगी। अपलोड करने के बाद प्रोडक्ट साइट पर बिकने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अमेजन पर प्रोडक्ट के लिए स्टोरेज, पैकेजिंग, डिलीवरी और रिटर्न को मैनेज करने की सुविधा दी जाती है। अमेजन एफबीए या ईजी शिप के जरिए प्रोडक्ट की डिलीवरी संभालेगा। आप प्रोडक्ट की डिलीवरी खुद भी कर सकते हैं।
डिलीवरी पूरी होने पर प्रोडक्ट का पैसा आपके बैंक खाते में आ जाता है। इसे आने में 7 दिनों का समय लग सकता है। मगर ध्यान रहे कि अमेजन के जरिए अपना प्रोडक्ट बेचने पर आपको रेफरल फीस देनी होगी। ये एक तरह की कमीशन है, जो कम से कम 2% होगी। प्रोडक्ट की कीमत में से 2% पैसा काटा जाएगा। बाकी पैसा ही आपके अकाउंट में आएगा। अमेजन भारत में अपना कारोबार बढ़ा रहा है। इसके लिए कंपनी को प्रोडक्ट की डिलीवरी के लिए कर्मचारी चाहिए। इसे हर शहर में डिलीवरी बॉय चाहिए। ये एक दूसरा तरीका है कि आप अमेजन से जुड़ कर कमाई कर सकते हैं। इससे आप हर महीने कई हजार रु कमा सकते हैं।
आप फ्लिपकार्ट पर भी अपने प्रोडक्ट बेच सकते हैं। इसके लिए भी आपको सेलर अकाउंट जनरेट करना होगा। आप ये काम मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, टीआईएन नंबर, जीएसटी नंबर और बैंक अकाउंट की जरूरत होगी। अकाउंट आप seller.flipkart.com पर जाकर बना सकते हैं। फिर आपको अपने बिजनेस और प्रोडक्ट की भी सारी डिटेल्स देनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा करने पर आप बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
सेलर अकाउंट बन जाए तो प्रोडक्ट की डिटेल्स फ्लिपकार्ट पर अपलोड करे। ये डिटेल अपलोड करने पर फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। ध्यान रहे कि फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट की बिक्री के बाद आपको अधिकतम 15 दिन में पेमेंट मिलेगी। पेमेंट में दिक्कत आए तो आप इसकी कम्प्लेंट कर सकते हैं। आप फ्लिपकार्ट सेलर अकाउंट में मौजूद नंबर पर कॉल कर सकते हैं। आपके पास sell@flipkart.com पर ई-मेल करने का भी ऑप्शन है।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा