नई दिल्ली: बीएसएनएल अपने कस्टमर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान लॉन्च करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने 100Mbps स्पीड के साथ 1.4 टीबी डेटा वाला प्लान लॉन्च किया है। लेकिन बात करें वॉइस-ओनली एसटीवी की तो कंपनी के पास 5 वॉइस ओनली एसटीवी हैं जिनकी शुरुआत 19 रुपये से होती है। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आते हैं। बता दें कि 19 रुपए वाले स्पेशल वाउचर से सिर्फ कॉलिंग की जा सकती है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने और भी कई स्पेशल टैरिफ वाउचर जारी किए हैं। फिलहाल, यह सीरीज तमिलनाडु सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज जल्द देश के अन्य सर्किल में जारी किया जाएगा। तो चलिए आपको बता दें तमिलनाडु सर्किल में ऑफर किए जाने वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (एसटीवी) के बारे में।
बीएसएनएल के 19 रुपये वाला वॉइस ओनली एसटीवी
बीएसएनएल की वॉइस-ओनली कैटिगरी के तहत आने वाला यह सबसे सस्ता टैरिफ वाउचर है। इस वाउचर की कीमत 19 रुपये है। इस वाउचर में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा देती है। हालांकि, कॉल्स पूरी तरह मुफ्त नहीं है, आपको 20 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से कॉल के लिए पैसे देने होंगे। ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर सकते हैं। इस वाउचर की वैलिडिटी 30 दिन है।
बीएसएनएल 99 रुपये वाला वाउचर
बीएसएनएल का 99 रुपये वाला यह वाउचर भी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। हालांकि, इस वाउचर में 250 मिनट प्रतिदिन की लिमिट है। हर कॉल के बाद, ग्राहकों को बेस टैरिफ के हिसाब से दाम देना होगा। इसके अलावा प्रीमियम नंबर और इंटरनैशनल नंबर पर की जाने वाली कॉल के लिए भी चार्ज देना होता है। वाउचर की वैलिडिटी 22 दिन है।
बीएसएनएल 135 रुपये वाला वाउचर
बीएसएनएल के 135 रुपये वाले इस तीसरे वाउचर में हर दिन 300 मिनट तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 300 मिनट खर्च होने के बाद कॉलिंग के लिए बेस टैरिफ लगता है। वाउचर की वैलिडिटी 24 दिन है।
बीएसएनएल 209 रुपये वाला वाउचर
209 रुपये वाले बीएसएनएल के एसटीवी की वैलिडिटी 90 दिन है। यह वाउचर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ नहीं आता। इसे रिचार्ज करने पर अकाउंट में 25 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2 सेकंड के लिए 1 पैसा चार्ज लगता है।
बीएसएनएल 319 रुपये वाला वाउचर
बीएसएनएल का यह सबसे महंगा वॉइस-ओनली एसटीवी है। 319 रुपये वाले एसटीवी के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। इसकी वैलिडिटी 75 दिन है।
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, इस प्लान पर 250 पर मिनट की फेयर पॉलिसी लागू रहेगी। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को इस प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंग बैंक टोन की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी।
उपभोक्ताओं को इस प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 500 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 60 दिनों के लिए कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी। इस प्री-पेड प्लान की असल समय सीमा 60 दिनों की है, लेकिन प्रमोशनल ऑफर लागू होने के बाद इसकी वैधता 180 दिन की हो जाएगी। वहीं, इस प्लान को केवल कंपनी की आधिकारिक साइट से रिचार्ज कराया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान