नई दिल्ली: बीएसएनएल ग्राहक ये खबर जरूर पढ़ें, कंपनी ने आपके लिए काफी अच्छा प्लान लॉन्च किया है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए रिपब्लिक डे के मौके पर खास ऑफर की घोषणा की है। बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) हर साल रिपब्लिक डे और इंडिपेंडेंस डे के अवसर पर नए ऑफर्स और प्लान लॉन्च करती है। इसी कड़ी में कंपनी ने इस साल भी अपना एक नया प्लान और कुछ ऑफर्स लॉन्च किए हैं। BSNL : सरकारी कर्मचारियों पर मेहरबान, सस्ता नेट देने की तैयारी
दो लॉन्ग टर्म प्लान में मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी
बीएसएनएल रिपब्लिक डे 2021 ऑफर के तहत कंपनी 2,399 रुपये और 1,999 रुपये के दो लॉन्ग टर्म प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। बीएसएनएलने एक नया एसटीवी 398 भी लॉन्च किया है। इसके साथ ही, टेलिकॉम कंपनी ने वॉइस कॉल से एफयूपी लिमिट भी हटा दी है। यानी अब आपको प्रतिदिन कॉलिंग के लिए 250 मिनट की सीमा नहीं होगी, यानी अब आपको पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। बीएसएनएल ने अब 120 रुपये से ज्यादा वाले सभी टॉप-अप पर फुल टॉकटाइम वैल्यू देने की भी घोषणा की है।
बीएसएनएल ने अपने 1,999 रुपये वाले एन्युअल प्लान की वैलिडिटी 21 दिन बढ़ा दी है। रिपब्लिक डे 2021 ऑफर के साथ अब इस प्लान की वैलिडिटी 386 दिन हो गई है। यह एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर 31 जनवरी, 2021 तक के लिए है। इस प्लान में देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 3 जीबी डेटा, हर दिन 100 एसएमएस, 365 दिनों के लिए पीआरबीटी और Eros Now का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ ही Lokdhun कंटेन्ट भी 60 दिनों के लिए फ्री मिलेगा।
बीएसएनएल ने रिपब्लिक डे 2021 ऑफर के तहत 2,399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 72 दिन बढ़ा दी है। अब इस प्लान की वैलिडिटी 437 दिन हो गई है और ग्राहक इसका फायदा 31 मार्च 2021 तक ले सकते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 100 एसएमएस हर दिन, रोजाना 3जीबी डेटा, Eros Now और बीएसएनएल ट्यून का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
बीएसएनएल 398 एसटीवी को रिपब्लिक डे 2021 ऑफर के तहत पेश कर रही है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला अनलिमिटेड डेटा। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल भी फ्री है। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेज सकते हैं। बीएसएनएल रिपब्लिक डे 2021 ऑफर के तहत कंपनी ने 120 रुपये, 150 रुपये, 200 रुपये, 220 रुपये, 300 रुपये, 500 रुपये, 550 रुपये, 1000 रुपये, 1100 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 5000 रुपये और 6000 रुपये के फुल टॉकटाइम प्लान भी पेश किये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी प्लान लिमिटेड पीरियड के लिए हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान