नई दिल्ली: बीएसएनएल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब ग्राहकों को सस्ते में मिलेगा डेटा और फ्री कॉलिंग का मजा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 94 रुपये और 95 रुपये है। बता दें कि कंपनी ने दो सस्ते प्लान को लॉन्च किया है। इन दोनों प्लान में 3जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में फ्री कॉलिंग के साथ और भी कई अडिशनल बेनिफिट दिए जा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते है कंपनी 94 रुपये और 95 रुपये वाले नए प्लान में यूजर्स को क्या ऑफर मिल रही है।
बता दें कि कंपनी ने बीते कल यानी की इन दोनों प्लान को 6 जुलाई को लॉन्च किया। 94 रुपये वाले प्लान में कंपनी प्रति मिनट के हिसाब से पल्स रेट गिनती है। वहीं, 95 रुपये वाले प्लान में प्रति सेकंड की दर से चार्ज किया जा रहा है। हालांकि, इन दोनों प्लान में मिलने वाले डेटा और फ्री कॉलिंग बेनिफिट लगभग एक जैसे हैं। कुल 3जीबी डेटा के साथ आने वाले इन प्लान में 100 मिनट्स की फ्री कॉलिंग दी जा रही है। कंपनी ने कहा कि फ्री कॉलिंग बेनिफिट का लाभ होम और रोमिंग नेटवर्क पर उठाया जा सकता है। इसमें दिल्ली और मुंबई सर्कल भी शामिल हैं। बीएसएनएल के इन प्लान में मिलने वाले फ्री कॉल और 3जीबी डेटा बेनिफिट को 90 दिनों के अंदर खत्म करना होना।
फ्री कॉलिंग बेनिफिट खत्म होने के बाद 94 रुपये वाले प्लान में लोकल कॉल्स के लिए 1 रुपये प्रति मिनट और एसटीडी कॉल्स के लिए 1.3 रुपये प्रति मिनट की दर से चार्ज किया जाएगा। इसी तरह 95 रुपये वाले प्लान में लोकल कॉल्स के लिए प्रति सेकंड 0.02 रुपये और एसटीडी कॉल्स के लिए 0.024 रुपये देने होंगे। कंपनी ने बताया इन दोनों प्लान में लोकल एसएमएस के लिए 80 पैसे और एसटीडी एसएमएस के लिए 1.2 रुपये लिए जाएंगे।
बीएसएनएल के 94 रुपये और 95 रुपये वाले इन प्लान की एक और खास बात है कि इनमें 60 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून ऑफर की जा रही है। बीएसएनएल की फ्री कॉलर ट्यून सर्विस पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन सर्विस के तहत मिलती है। नए प्लान में फ्री मिलने वाली सर्विस के लिए कंपनी आमतौर पर हर महीने 30 रुपये सब्सक्रिप्शन चार्ज और 12 रुपये गाना सिलेक्ट करने के लेती है। कंपनी ने इन दोनों नए प्लान को वेब पोर्टल, सेल्फ केयर और एसएमएस के जरिए ऐक्टिवेट कराया जा सकता है। बीएसएनएल के ये प्लान कुछ सर्कल्स को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर उपलब्ध हैं।
बीएसएनएल ने दो दिन पहले ही वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए खास प्लान लेकर आया है। बीएसएनएल ने 599 रुपए का प्रीपेड प्लान लांच किया है, इसमें रोजाना 5जीबी डाटा दिया जाएगा। बीएसएनएल के इस नए प्रीपेड प्लान का फायदा पूरे देश (मुंबई और दिल्ली को छोड़कर) में लिया जा सकता है। इस प्लान में डाटा बेनिफिट के अलावा अन्य फायदे भी मिल रहे हैं। इस पैक की वैलिडिटी 90 दिन की है। इसमें देशभर में सभी नेटवर्क्स पर वॉइस कॉलिंग के लिए रोज 250 मिनट मिल रहे हैं। इसके अलावा रोज 5जीबी हाई स्पीड डाटा और 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। 5जीबी डेली डाटा खत्म होने के बाद डाटा स्पीड घटकर 80 Kbps रह जाएगी। जबकि अन्य टेलीकॉम कंपनियां जियो, वोडाफोन और एयरटेल अपने प्रीपेड यूजर्स को मैक्सिमम 3जीबी डेली डेटा तक की ही पेशकश कर रही हैं। कोई भी कंपनी 5जीबी डाटा ऑफर नहीं कर रही है।
वहीं पिछले महीने बीएसएनएल ने 2,399 रुपए का नया प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर्स को 600 दिनों के लिए अनलमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। कोई भी टेलीकॉम कंपनी इतना लंबा प्लान ऑफर नहीं करती है। हालांकि इस प्लान में कोई डाटा बेनिफिट नहीं है। यानी यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसमें 100 एसएमएस रोजाना मिलेंगे। सबसे लंबी वैलिडिटी वाला यह प्लान 250 मिनट की डेली FUP लिमिट के साथ आता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान