नई द‍िल्‍ली: टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस और ऑफर्स देने में लगी हैं। कोरोना वायरस की वजह से लोग घर से ही काम करने लगे हैं, ऐसे में ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने कस्टमर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान लॉन्च करती रहती है। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने ग्राहकों के ल‍िए एक खास ऑफर पेश किया है। दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए 600 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्रीपेड प्लान फिलहाल चल रहे सभी कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स में सबसे ज्यादा वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है। एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को अधिकतम 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है।

Advertisement

बीएसएनएल ने इन दो प्रीपेड प्लान्स को बंद किया

इस प्रीपेड प्लान के लॉन्च के साथ-साथ कंपनी ने अपने दो प्रीपेड प्लान्स 149 रुपये और 725 रुपये को बंद भी कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने 96 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को तामिलनाडु और चेन्नई टेलिकॉम सर्किल के लिए बंद कर दिया है। 600 दिनों वाले इस प्रीपेड प्लान का लाभ चेन्नई और तामिलनाडु टेलिकॉम सर्किल के यूजर्स को होगा। बीएसएनएल ने अपने ट्वविटर हैंडल से इन दो प्रीपेड प्लान्स के बंद होने के बारे में जानकारी शेयर की है। साथ ही, कपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से नए प्रीपेड प्लान के बारे में भी जानकारी शेयर की है।

बीएसएनएल का 2,399 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के इस लंबी वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान को 2,399 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जाएगा। हालांकि, इसमें 250 मिनट की डेली एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट सेट की गई है। यही नहीं, इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलेगा। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 60 दिनों के लिए फ्री रिंगबैक टोन भी ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को किसी भी तरह का डाटा ऑफर नहीं दिया जाएगा। इस प्रीपेड प्लान को पहले से ही अंडमान निकोबार और जम्मू-कश्मीर टेलिकॉम सर्किल के अलावा सभी टेलिकॉम सर्किल के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है।

बीएसएनएल के बंद हुए 96 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसे एक प्रमोशनल प्लान के तौर पर पेश किया गया था। जिसकी वैलिडिटी को मई में 90 दिनों से घटाकर 60 दिनों की कर दी गई थी। कंपनी ने चेन्नई और तामिलनाडु टेलिकॉम सर्किल के लिए 74 रुपये और 75 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स को भी रिवाइज्ड किया है। इन प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी भी 90 दिनों से घटाकर 60 दिनों तक कर दी गई है। इन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को 2जीबी डाटा और 100 फ्री कॉलिंग मिनट्स ऑफर किए जाते हैं।

जियो के 2399 रु वाले प्लान

जियो के इस प्लान की वैधता 365 दिन की है। इस प्लान में ग्राहकों को रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।

एयरटेल भी देता है 2398 रु का प्लान

एयरटेल के प्लान की कीमत 2398 रुपये है। इसकी वैलिडिटी भी 365 दिन की है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस तरह कॉलिंग के मामले में जियो के प्लान से बेहतर हो गया। हालांकि इसमें जियो से कम डेटा (रोज 1.5 जीबी) मिलता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।