नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान को लेकर वॉर चल रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां एक से बढ़ कर एक सस्ते प्लान लॉन्च कर रही है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपना नया कॉम्बो 18 प्लान एक और सर्किल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया है। बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 18 रुपये का है। बता दें कि बीएसएनएल का यह धांसू रिचार्ज प्लान 22 सर्किल में मिल रहा है। कॉम्बो 18 प्लान, बीएसएनएल के किफायती प्लान में से एक है। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की है।
बता दें कि कंपनी के कॉम्बो 18 प्लान में यूजर्स को बीएसएनएल नंबर के साथ-साथ दूसरे नंबरों पर भी फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। बीएसएनएल का यह प्लान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के साथ-साथ असम, मणिपुर और नागालैंड में उपलब्ध नहीं है। बीएसएनएल के इस प्लान में हर दिन 1.8GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। दिन भर की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 80Kbps तक रह जाती है। बीएसएनएल के कॉम्बो 18 प्लान में 250 मिनट फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। बीएसएनएल का यह प्लान फिलहाल छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, चेन्नई, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल समेत कई सर्किल्स में उपलब्ध है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी यूजर्स के लिए यह प्लान उपलब्ध है।
बीएसएनएल ने अपने 98 रुपये वाले डेटा वाउचर को रिवाइज किया है। सरकारी कंपनी के इस डेटा वाउचर की वैलिडिटी को अब 22 दिन कर दिया गया है। पहले 98 रुपये वाले इस वाउचर में 24 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। प्लान में यूजर्स को 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। बीएसएनएल के इस पैक को 'डेटा सुनामी' नाम दिया गया है। इसके अलावा, प्लान में यूजर्स को Eros Now एंटरटेनमेंट सर्विसेज का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस मिलता है।
जानकारी दें कि बीएसएनएल ने लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए हाल ही में अपने 6 पैसे कैशबैक वाले ऑफर को दोबारा लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत बीएसएनएल के लैंडलाइन यूजर्स को 31 मई तक हर कॉल पर 6 पैसा कैशबैक मिलेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने इस ऑफर को पिछले साल पेश किया था। इस ऑफर का लाभ सिर्फ उन यूजर्स को मिलेगा, जो पांच मिनट से ज्यादा कॉलिंग करते हैं। इस ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को एक्ट 6 पैसा लिखकर 9478053334 नंबर पर मैसेज करना होगा। कुछ समय के बाद यह ऑफर अपने-आप एक्टिवेट हो जाएगा। वहीं, कंपनी का यह ऑफर लैंडलाइन, फाइबर-टू-द-होम और ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति