नयी दिल्ली। क्या आप अपनी बीएसएनएल सिम का बैलेंस चेक करने के तरीके खोज रहे हैं? ये काफी आसान है। हम आपको इस खबर में बताएंगे कि कैसे बीएसएनएल सिम के रिचार्ज का बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपके पास यूएसएसडी (उदाहरण के लिए *123#) कोड होने चाहिए। ये कोड आपको बीएसएनएल डेटा, टॉकटाइम, एसएमएस बैलेंस या आपके मोबाइल नंबर पर एक्टिव किसी अन्य सर्विस के बारे में तुरंत अपडेट देंगे। बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी के ग्राहकों के लिए अलग-अलग जानकारी प्राप्त करने और विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कई बीएसएनएल यूएसएसडी कोड हैं। आप एक ऐप और कॉलिंग के जरिए भी बीएसएनएल का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
बीएसएनएल का बैलेंस चेक करने के सबसे आसान तरीकों में यूएसएसडी कोड शामिल हैं। ये टोल-फ्री हैं और आपको बैलेंस का तुरंत अपडेट देते हैं।
कैसे चेक करें बैलेंस
अपने अकाउंट की मैन बैलेंस जानने के लिए बीएसएनएल नंबर से *123# डायल करें। यूएसएसडी कोड एक मैसेज देता है जिसमें आपके बीएसएनएल बैलेंस की जानकारी होगी। आप *112# डायल भी कर सकते हैं। इससे आपको इंटरनेट डेटा बैलेंस, एसएमएस बैलेंस और अन्य चीजों के बारे में चेक करने के लिए 1 से 6 तक के विकल्प मिलेंगे।
बीएसएनएल 4जी डेटा बैलेंस चेक करने के लिए *124# डायल करें। यदि आप 2जी या 3जी ग्राहक हैं तो *123*6# डायल करें। आप *123*10 # या *112# भी डायल कर सकते हैं। नाइट GPRS को जानने के लिए यूएसएसडी कोड है *123*8#।
बीएसएनएल एसएमएस बैलेंस चेक करने के लिए *123*1#, *123*5# या *125# पर डायल करें। बीएसएनएल नेशनल एसएमएस बैलेंस चेक करने के लिए आपको *123 *2# पर डायल करना होगा।
बीएसएनएल नेट बैलेंस चेक - *234#, बीएसएनएल अंतिम कॉल चार्ज डिटेल - *102#, बीएसएनएल वैलिडिटी चेक, *123#, बीएसएनएल नंबर चेक - *8888#, बीएसएनएल वॉयस पैक की जानकारी - *126# और बीएसएनएल स्पेशल ऑफर चेक - *124*5#।
अपने एक्टिव रिचार्ज, बैलेंस और वैलिडिटी की डिटेल जानने के लिए माई बीएसएनएल ऐप को डाउनलोड करें। ये ऐप एंड्रॉइड गूगल प्ले स्टोर और आईफोन ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
कॉल के जरिए जानिए बैलेंस
आप कॉल के माध्यम से भी अपना बीएसएनएल बैलेंस जान सकते हैं। बस अपने बीएसएनएल नंबर से 1503 या 1800-180-1503 पर डायल करें। यह नंबर टोल-फ्री है और इसका उपयोग बीएसएनएल नेट बैलेंस, वॉयस कॉल बैलेंस, एसएमएस बैलेंस और अन्य जानकारी हासिल करने करने के लिए किया जा सकता है।
हाल ही में बीएसएनएल ने एक साथ 12 प्लान लॉन्च किए हैं। ये 12 पोस्टपेड डेटा एड-ऑन प्लान हैं, जिनमें सबसे सस्ता प्लान सिर्फ 50 रुपये का है। कंपनी का 365 रुपये वाला एक पोस्टपेड डेटा ऐड-ऑन प्लान भी है, जिसमें 12 महीनों तक प्रति माह 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं कंपनी के प्रीमियम डेटा पैक की कीमत 1,711 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को 30 जीबी डेटा मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान